8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मकर संक्रांति पर्व: सूर्य नारायण की पूजा के बाद दिनभर चला दान पुण्य का दौर

Makar Sankranti festival: After the worship of Surya Narayan, the round of charity went on throughout the day. -हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति पर्व

less than 1 minute read
Google source verification
मकर संक्रांति पर्व:  सूर्य नारायण की पूजा के बाद दिनभर चला दान पुण्य का दौर

मकर संक्रांति पर्व: सूर्य नारायण की पूजा के बाद दिनभर चला दान पुण्य का दौर


हिण्डौनसिटी. मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार को लोगों ने सुबह सूर्य नारायण भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद शहर में दिनभर दान पुण्य का दौर चला। भामाशाह व सेवाभावी लोगों ने अपनाघर आश्रम, गौशाला, वृद्धाश्रम, निराश्रित बच्चों के आश्रम के अलावा साधुवेश धारियों को तिल के लड्डू, कपडे, नकद राशि के अलावा जरुरत का सामान दान स्वरूप भेंट किया।


डेम्परोड बाजार में फल ठेला संचालक ों ने काउंटर लगाकर गरीब और जरुरत मंदों के लिए पकौडों का वितरण किया। जीतू अग्रवाल ने बताया कि ठेला वालों व दुकानदारों ने राशि एकत्र कर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान साधु-सन्यासियों को वस्त्र प्रदान किए गए। डेम्परोड बाजार में ही शांति पैलेस के नीचे व राममंदिर के पास स्थित कटला में दुकानदारों ने काउंटर लगा कर पुआ-पकौड़ों का वितरण किया। इसके अलावा शहर में अनेक स्थानों पर पर साधुओं व गरीबों को खान पान वितरण के सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गजेन्द, दामोदर जैन, समयसिंह बैंसला, राहुल शांडिल्य रामचरण कश्यप व बालकृष्ण महावर ने खाद्य सामग्री तैयार कराने व वितरण में सहयोग किया।

गायों को चारा और पक्षियों को खिलाया दाना-
दीनबंधु सेवा समिति बरगमां की ओर से मकर सक्रांति पर सेवा दिवस मनाया गया। जिसमें गायों को चारा और पक्षियों को दाना खिलाया गया। महवा रोड पर क्यारदा कला स्थित अपना अनाथ आश्रम व शहर के अनाथ आश्रम में फल वितरण किया गया। बरगमां में सिद्ध समाधि स्थल पर ढोला गायन व पौषबड़ा कार्यक्रम हुआ। जिसमें धार्मिक व पौराणिक रचनाओं पर आधारित काव्य रचनाओं की प्रस्तुति के बाद प्रसादी वितरण किया गया। इस मौके पर धर्मवीर चौधरी, विष्णु लहकोडिया, विष्णु मीणा, जितेंद्र मीणा, महेश योगी, धर्मेंद्र लहकोडिया आदि मौजूद रहे।