25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News: राजस्थान में बैंक में घुसकर वारदात, बंदूक की नोंक पर बैंककर्मी से 10 लाख रुपए छीन ले गए बदमाश

बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बैंककर्मी से बंदूक की नोंक पर बदमाशों ने 10 लाख रुपए छीन लिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Suman Saurabh

•

Updated: 10 Jan 2025, 6:40 PM IST

miscreants snatched Rs 10 lakh from a bank employee at gunpoint In hindaun city, rajasthan

राजस्थान के हिन्डौन सिटी में बदमाशों ने बैंक में घुसकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। शुक्रवार 10 जनवरी को हिंडौन सिटी के रीको स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने बैंककर्मी से बंदूक की नोंक पर 10 लाख रुपए छीन कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

वीडियो में बदमाश हाथ में बंदूक लिए बैंक कर्मचारी पर तानते हुए उसे जबरन पैसे देने को कह रहे हैं। वहीं, दूसरा बदमाश बैंक में मौजूद लोगों को अपनी सीट पर बैठने का इशारा कर रहा है। अपराधियों ने इस पूरी वारदात को चंद मिनटों में अंजाम दिया।

पुलिस ने ली घटनाक्रम की जानकारी

इसके बाद सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र पाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह चौहान, कोतवाली थाना प्रभारी हरलाल सिंह पहुंचे। इस दौरान बैंक कर्मियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। शहर के कई जगहों को नाकाबंदी की गई है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें हिंडौन सिटी के रीको स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में लूटपाट की सूचना मिली। वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। घटना की समीक्षा की गई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Alwar Crime News : चोरों ने बनाई थी ATM लूटने की जोरदार योजना, पर अचानक हुआ ऐसा काम की फंस गए