12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

मस्जिद के बाहर मुसलमानों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद और मेरी जान हिन्दुस्तान के नारे

हिण्डौनसिटी. पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर हर कोई स्तब्ध और आक्रोशित है। हिन्दु हो या मुसलमान देश की आवाम की एक ही आवाज है कि अब आतंकियों का सफाया होना चाहिए। शहर में शुक्रवार को हमले में मृत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए शाम को केण्डल जला कर प्रार्थना की। वहीं बयाना मार्ग पर आईशा मस्जिद पर दोपहर में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। और आतंकियों की कायराना हरकत पर गुुस्से का इजहार किया।

Google source verification

शाम को 7 बजे शहर भाजपा मंडल की ओर से चौपड़ सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिससें अध्यक्ष बबली चतुर्वेदी की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं व हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने कैण्डल मार्च निकाला। साथ ही दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं को नमन कर श्रद्धांजली दी। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अनिल गोयल, रामेश्वर धाकड़, हेमलता गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जरानी, ज्योति सहारिया, सतेंद्र चौधरी, गिर्राज मित्तल, जुगल चतुर्वेदी, गजेंद्र राजपूत, पार्षद केशू हरसाना, गणेश कोली, अरविंद सिंहल, मोहन सिनेमा, भूपेंद्र गुर्जर, अमित पंजाबी मौजूद रहे। दोपहर में जाट की सराय स्थित मस्जिद ए आईशा के बाहर दोपरहर में जुमे की नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ काले बैंड के साथ विरोध जताया। मस्जिद के इमाम मौलाना मुजाहिद गुजराती के नेतृत्व में पाकिस्तान मुर्दाबाद, मेरी जान हिन्दुस्तान के नारे लगाए। इस विरोध प्रदर्शन में रफीक, हारुन,मास्टर अब्दुल रहमान, अनीश भाई, शब्बीर गुनसार, डॉ. इलियास ,नासीर सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने रोष जताया। और सरकार से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।