वारदात के बाद पीडि़त ने पुलिस में शिकायत की, जिसमें कहा गया कि मैं गुलाबबाग निवासी विमलचंद जैन, अपनी पत्नी इंदिरा जैन के भारतीय स्टेट बैंक में खाते से पैसे निकालने आया था। सत्यवती विहार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर मैंने कार्ड लगाया। जहां पैसे निकलने में परेशानी हुई तो एक अपरिचित ने मदद करने की बात कही। यहां मौजूद व्यक्ति ने एटीएम ले लिया और खुद पिन नंबर दर्जकर 10 हजार रुपए निकाल लिए। इसी बीच उसका एटीएम कार्ड भी बदल लिया।