7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोरध्वज की नगरी को बनाया जाएगा पर्यटन नगरी

मोरध्वज की नगरी को बनाया जाएगा पर्यटन नगरीसरकार की नजरें गईं इस ऐतिहासिक स्थल की ओर। सौन्द्रर्यीकरण व विकास को स्वीकृत की पौने दो करोड़ की राशि। करौली जिले में नादौती उपखण्ड के गढ़मोरा कस्बे को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। राज्य सरकार ने राजा मोरध्वज की नगरी गढ़मोरा में विकास कार्य और ऐतिहासिक स्थलों के रख रखाव के लिए पौने दो करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस कार्य के लिए सरकार ने कार्यकारी एजेंसी पुरातत्त्व विभाग को बनाया है।

less than 1 minute read
Google source verification
मोरध्वज की नगरी को बनाया जाएगा पर्यटन नगरी

मोरध्वज की नगरी को बनाया जाएगा पर्यटन नगरी

मोरध्वज की नगरी को बनाया जाएगा पर्यटन नगरी
सरकार की नजरें गईं इस ऐतिहासिक स्थल की ओर। सौन्द्रर्यीकरण व विकास को स्वीकृत की पौने दो करोड़ की राशि।

करौली जिले में नादौती उपखण्ड के गढ़मोरा कस्बे को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना है। राज्य सरकार ने राजा मोरध्वज की नगरी गढ़मोरा में विकास कार्य और ऐतिहासिक स्थलों के रख रखाव के लिए पौने दो करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस कार्य के लिए सरकार ने कार्यकारी एजेंसी पुरातत्त्व विभाग को बनाया है।
उल्लेखनीय है कि गढमोरा की पर्यटन विकास समिति के विगत दो दशकों से इस ऐतिहासिक स्थल के स्वरूप को संवारने के लिए लगातार प्रयास करती रही है। राज्य सरकार द्वारा इस स्वीकृति को जारी किए जाने पर पर्यटन समिति के पदाधिकारी व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने इस स्वीकृति में सहयोग के लिए शुक्रवार को विधायक पी.आर. मीना का अभिनंदन कर मिठाई वितरित की। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि किले पर महलों का जीर्णोद्धार के साथ किले तक सड़क निर्माण कराया जाना चाहिए जिससे वहां सुगमता से आवागमन किया जा सके। किले पर महलों का जीर्णोद्धार होने से राजा मोरध्वज नगरी का वैभवशाली एवं गौरवमयी इतिहास पुनर्जीवित हो सकेगा।
साथ ही ऐतिहासिक धरोहर को जीर्ण शीर्ण होने से बचाया जा सकेगा। इससे इलाके में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस स्वीकृति के लिए पर्यटन समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत , पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीडब्ल्यूडी मंत्री भजन लाल जाटव , पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह , क्षेत्रीय विधायक पी आर मीणा टोडाभीम का आभार व्यक्त किया है।