
नवसृजित श्रीमहावीरजी पंचायत समिति में आज भरे जा रहे हैं सरपंच-पंच के नामांकन
हिण्डौनसिटी.नवसृजित श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में सरपंच व वार्ड पंचों के चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। पंचायतीराज संस्थाओं के चौथे चरण में इनके लिए 10 अक्टूबर को मतदान होगा।
नायब तहसीलदार महावीर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए चुनाव दल मंगलवार देर शाम ग्राम पंचायतों में बूथों पर पहुंच गए। जहां बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए चुनाव दलों द्वारा रात में ही बूथ स्थल पर कक्षों में मेल-कुर्सी लगा कर कोविड गाइड लाइन के तहत व्यवस्थाएं तय कीं। गुरुवार को बूथों पर नामांकनों की संवीक्षा की जाएगी। इस दौरान प्रत्याशी चुनाव मैदान से हटने के लिए नाम भी वापस ले सकेंगे।
80710 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
हिण्डौन पंचायत समिति से अलग हो नवसृजित पंचायत समिति की 21 ग्राम पंचायतों में करीब 80710 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे। इनमें 37148 महिला मतदाता एवं 43562 पुरुष मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पंचायत समिति की ग्राम पंचायत श्रीमहावीरजी, अकबरपुर, अलीपुरा, बरगमा, ढहरा, चादनगांव, दानालपुर, पटोंदा, कटकड़, नगला मीना, इरनिया, गावड़ीमीना, सनेट, टो डूपुरा, गांवड़ामीना, गुनसार, खेड़ा, बजेड़ा, काचरौली,पालनपुर व कोटरी ग्राम पंचायत में 101 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
10 ग्राम पंचायतों में महिला बनेंगी सरपंच-
श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की 21 में से 10 ग्राम पंचायतों में महिलाए सरपंच बनेंगी। पंचायतराज के नियमानुसार 50 फीसदी आरक्षण के तहत 10 ग्र्रामपंचायतों के सरपंच पद के महिलाओं के लिए आरक्षित किया हुआ है। श्रीमहावीरजी, अकबरपुर , बरगमा, दनालपुर, पटोंदा, इरनिरया, गावड़ी मीना, टोडूपुरा, बजेडा, कोटरी ग्रामपंचायत में महिलाएं सरपंच चुनी जाएंगी।
यू चलेगी चुनाव प्रक्रिया-
पंचायतराज चुनाव के चौथे चरण में श्रीमहावीरजी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में बुधवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। इसके तहत 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। अगले दिन एक अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच, वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन होगा। बाद में 10 अक्टूबर को मतदान होगा। उसकी दिन मतगणना कर परिणाम की घोषणा की जाएगी। 11 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव कराया जाएगा।
मतदान के लिए बनाए 101 बूथ-
नायब तहसीलदार ने बताया कि नवसृजित पंचायत समिति श्रीमहावीरजी की 21 पंचायत ग्राम पंचायतों में 101 मतदान बूथों पर 10 अक्टूबर को मतदान होगा। एक सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। इसके बाद पंच व सरपंच पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे।
Published on:
30 Sept 2020 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
