12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

45डिग्री से भी ऊपर चढ़ा आक्रोश का पारा: सडक़ पर टेंट लगा शव रख मेगा हाइवे किया जाम

हिण्डौनसिटी. बयाना-हिण्डौन मेगा हाइवे पर सोमवार दोपहर में गांव मिल्कीपुरा के पास जुगाड़ और बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन व ग्रामीण टेंट लगा सडक़ शव रख धरना दे मेगाहाइवे पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध कर दिया। मृतक गांव हुक्मीखेड़ा निवासी उमेश जाटव (45) वर्ष है। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन के अधिकारी शाम तक समझाइश में जुटे रहे। ऐसे में देर शाम 7.15 बजे जाम खुल सका।

Google source verification

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे उमेश हिण्डौन से घरेलू सामान की खरीदारी कर बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में मिल्कीपुरा गांव के पास सामने से आ रहे जुगाड़ व बाइक परस्पर टक्कर हो गई। इससे बाइक चालक उमेश की सिर में चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। सूचना पर परिजनों के साथ सैकडों महिला पुरुषों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। तेज धूप में लोग टेंट लगा कर शव लेकर धरने पर बैठ गए। साथ ही पेड़ों के तने डाल कर वाहनों का आवागमन रोक दिया। सूचना पर सूरौठ थाना अधिकारी महेश मीणा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समझाइश का प्रयास किया। धरना दे रहे ग्रामीणा जुगाड़ चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई,मृतक को परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता एवं एक जने सरकारी नौकरी देने की मांग पर अड़ेे रहे। इस दौरान पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह व सूरौठ तहसीलदार रेणु चौधरी ने भी समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि उमेश बाहर मार्बल का काम करता था। वह निजी कार्य से गांव आया हुआ था। सडक़ दुर्घटना में उमेश की मौत से पत्नी, पुत्र व परिजनों का रो रोक कर बुरा हाल हो गया। शाम करीब 7.15 बजे ग्रामीणों के रजामंद होने पर वाहनों का अवागमन शुरू हुआ। इसके बाद पुलिस शव को लेकर हिण्डौन के जिला चिकित्सालय आई और मोर्चरी में रखवाया।