
भीलवाड़ा, भरतपुर, राजसमंद व झुंझुनू के पहलवानों ने जीता सोना
हिण्डौनसिटी. यहां चौपड़ सर्किल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर चल रही 65वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को सुबह से देर शाम तक पहलवानों के बीच कई मुकाबले हुए। अखाडे में पहलवानों को जीत के लिए दांव पेच आजमाते देख दर्शक रोमांचित हो उठे।
संयुक्त संचालन सचिव प्रतिभा शर्मा ने बताया कि कुश्ती के कुंभ को देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों ने युवा और खेल प्रेमियों की भीड उमड़ रही है।
प्रतिद्वंदी को परास्त कर जीता सोना-
मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने बताया कि 17 वर्ष 51 किलो वर्ग में भीलवाड़ा के आशुतोष विश्नोई ने भरतपुर के श्यामवीर को हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। वहीं 80 किग्रा वर्ग में भरतपुर के सचिन ने भीलवाडा के अरहान को परास्त कर गोल्ड पर कब्जा किया। इधर 19 वर्ष 65 किलो में राजसमंद के शिवओम ने भीलवाड़ा के बाबूलाल माली को हरा कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 92 केजी वर्ग में झुंझुनू के दीपक ने प्रतिद्वंदी पहलवान को कड़े मुकाबले में चित्तौड़ के खुशीराम को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों का किया सम्मान-
प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों से परिचय कराते हुए सेवानिवृत्त वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पाठक, खेल प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र मोहन मित्तल, व्याख्याता शारीरिक शिक्षा मानसिंह मीणा को सम्मानित किया। वहीं सायंकालीन सत्र में माध्यमिक शिक्षा के उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पूरणमल मीणा, मुरारीलाल शाक्यवार, वीरेंद्र सिंह राजावत, नरेंद्र बाबा, राजेंद्र शर्मा ,प्रहलाद गौड़, वेदरत्न जैमिनी, योगेंद्र ,महेंद्र गौतम चयन समिति संयोजक गंगा सिंह वह अन्य शारीरिक शिक्षकों द्वारा साफा माला पहनाकर सम्मान किया गया।
Published on:
11 Nov 2021 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकरौली
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
