8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिविल सर्विसेज-2017 रिजल्ट: हिंडौन सिटी के सिद्धार्थ को देश में 11वीं रैंक मिली, शांडिल्य ने भी किया कारनामा; छाईं खुशीं

टोडाभीम के अजीजपुर गांव निवासी मनीष कुमार शांडिल्य ने 138 वीं रैंक पाई, जबकि सिद्धार्थ टॉप—15 में हैं ही...

2 min read
Google source verification

करौली

image

Vijay ram

Apr 28, 2018

hindaun karauli news

हिण्डौनसिटी. आईएएस में चयनित मनीष कुमार शांडिल्य।

करौली/हिण्डौनसिटी.
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित सिविल सर्विसेज परीक्षा-2017 के फाइनल परिणाम में राजस्थान के करौली जिले से 2 प्रतिभाओं ने कमाल कर दिया है।

यहां हिंडौनसिटी के सिद्धार्थ को देश में 11वीं रैंक मिली है, जबकि टोडाभीम के अजीजपुर गांव निवासी मनीष कुमार शांडिल्य ने 138 वीं। दोनों के परिजन खुशी के मारे उछल पड़े। पत्रिका आॅफिस में मिठाई बांटने भी पहुंचे।

टोडाभीम के अजीजपुर गांव निवासी मनीष कुमार शांडिल्य ने 138 वी रैक हासिल की है। मनीष के आईएएस में चयन होने पर घर में उत्सव तथा गांव में खुशी का माहौल है। वर्तमान में मनीष भारतीय वन सेवा (आईएफएस) का देहरादून में प्रशिक्षु है।

अजीजपुर गांव निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि उनके छोटे भाई अशोक कुमार शर्मा के मझले पुत्र मनीष ने प्रथम प्रयास में आईएएस में सफलता हासिल की है। इससे पहले मनीष आईएफएस में भी प्रथम प्रयास में ही चयनित हुआ था। परिजनों ने बताया कि शुरू से ही पढ़ाई में कुशाग्र रहे मनीष ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में कक्षा 10 कक्षा 12 में राज्य स्तरीय वरीयता सूची में नाम दर्ज कराया।

बाद अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली आईआईटी जेइइ से दिल्ली आईआईटी से बीटैक की डिग्री की। मनीष के पिता अशोक शर्मा टोडाभीम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यानय में गणित के व्याख्याता हैं। मां शारदा शर्मा गृहणी हैं।

मनीष का बड़ा भाई संदीप शांडिल्य आरएएस हैं, वहीं छोटा भाई देवेश जनरल नर्सिंग एण्डमिडवाइफरी का कोर्स कर रहा है। इधर शाम को आयोग द्वारा परिणाम घोषित होने के साथ लोगों को मनीष के चयनित होने की सूचना मिल गई। शाम से घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं हिण्डौन सिटी में मनीष के रिश्तेदारों ने मिठाई बांट कर हर्ष जताया।

ऋण माफी के लिए जमा कराएं दस्तावेज
निसूरा. नांगलशेरपुर ग्राम सेवा सहकारी समिति की ओर से किसानों को ऋण माफी योजना के तहत दस्तावेज कार्यालय में जमा कराने के लिए सार्वजनिक स्थलों नोटिस चस्पा किए गए हैं।

समिति के व्यवस्थापक गजराज मीना ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार सहकारी समिति के जिन ऋणी सदस्यों ने आधारकार्ड, भामाशाह कार्ड, बैंकपास बुक को कार्यालय में जमा नहीं कराया है, वे आवश्यक दस्तावेज जमा कराएं, जिससे ऋण माफी योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि ऋण के लिए नए सदस्यों के आवेदन भी समिति के द्वारा लिए जा रहे हैं।