3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटिहार:​जमीनी विवाद के चलते परिवार को कमरे में बंद कर किया आग के हवाले,दो बच्चों की मौत

बिहार में बेखौफ दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते एक परिवार को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटिहार

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:51 PM IST

fire

fire

(कटिहार): बिहार में बेखौफ दबंगों ने जमीनी विवाद के चलते एक परिवार को कमरे में बंद कर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण दो मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि व्यक्ति और उसकी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल में पीड़ित दंपति से मुलाकात कर आरोपियों को ज्लद से ज्लद पकडने का आश्वासन दिया है।


हैवानियत की सारी हदे पार कर देने वाला यह मामला कटिहार जिले का है। मिली जानकारी के अनुसार आजमनगर थाना क्षेत्र के घोरदह गांव निवासी सज्जनदास और उसकी पत्नी सरकारी जमीन के छोटे से टुकडे पर चाय-नाश्ते की स्टाल लगाकर अपना गुजारा करते थे। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर रविवार को विवाद हो गया था।

सो रहे परिवार को जिंदा जलाया

रविवार रात जब पूरा परिवार सो रहा था इसी बीच आरोपियों ने कमरे के बाहर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। परिवार के सभी सदस्य नींद में थे इसी बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से कमरे में धुआ भर गया। धुआ उठता देख पड़ोसी आग को बुझाने के लिए आए। आग बुझाने में देरी होने के कारण बच्चों की मौत हो गई। दंपति को बाहर निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


पुलिस ने किया दो आरोपितों को गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने बिना देरी कर कार्रवाई शुरू कर दी। दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश मेें लगी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित दंपति से मुलाकात की और आरोपितों के ज्लद से ज्लद पकड़ने का आश्वासन दिया।