3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पटना: रालोसपा की इफ्तार पार्टी आज,एनडीए के घटक दलों के नेताओं को किया गया आमंत्रित!

रमजान के पवित्र महिने में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी का अयोजन करने का दौर जारी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 Jun 2018, 5:38 PM IST

rlsp leader upendra khushwah

rlsp leader upendra khushwah

(पटना): रमजान के पवित्र महिने में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से इफ्तार पार्टी का अयोजन करने का दौर जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी की ओर से आज इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जा रहा है। इस पार्टी में एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अंजुमन इस्लामिया हॉल में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में भाग लेने के लिए बीजेपी के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं को न्योता दिया गया है।


आमंत्रित सबको किया गया पर कौन आएगा इस पर टिकी सबकी नजर

गौरलतब है कि एनडीए की ओर से दिल्ली में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया था। पर रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इस मौके पर नहीं पहुंचे। उनके वहां नहीं पहुंचने पर कयास लगाए जाने लगे और यह कहा जाने लगा था कि कुशवाहा एनडीए से नाराज है।


बाद में उपेंद्र कुशवाहा की ओर से इस बात का खंडन किया गया। कुशवाहा ने बयान दिया कि वह निजि व्यस्तता के चलते इस कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि इस आयोजन में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी भाग नहीं ले पाए थे क्या वह भी पार्टी से नाराज है? साथ ही कुशवाहा ने कहा था कि एनडीए एकजुट है और आगे भी रहेगा। इसके बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की ओर से पटना में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी उन्होंने भाग नहीं लिया था।


ऐसे में सबकी नजर इस पर टिकी है कि रालोसपा की ओर से एनडीए के घटक दलों के मुख्य नेतओं नीतीश कुमार, सुशील मोदी , रामविलास पासवान आदि को आमंत्रित तो किया गया है पर कुशवाहा के बीते दिनों के रवैये को देखकर कौन-कौन इस इफ्तार पार्टी में भाग लेगा।