4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित…

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले किया प्रदर्शन

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 31, 2020

Bank employees on a two-day strike

बैंक के सामने प्रदर्शन करते कर्मचारी।

कटनी. अधिकारी, कर्मचारियों के वेतन भत्ते और सेवा शर्तों के निर्धारण सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी बैंकों के अधिकारी, कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले कर्मचारियों ने एसबीआइ मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बैंकों में कामकाज बंद रहा और उपभोक्ता परेशान रहे। जिले की 97 बैंक शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहे और व्यापारिक शहर होने के चलते अधिकारियों के अनुसार लगभग 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। लेनदेन के लिए लोगों ने एटीएम मशीनों का सहारा लिया। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वेतन भत्तों का निर्धारण को लेकर लगातार अधिकारी, कर्मचारी मांग करते आ रहे हैं लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

VIDEO: हजारों ने लिया संकल्प, अपनी जन्मभूमि को देंगे 70 घंटे...

जिसके चलते दो दिवसीय हड़ताल की गई है और मांग पूरी न होने पर आगामी 11,12 व 13 मार्च को कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान देवेन्द्र दुबे, नवल चौधरी, अमिताभ कुमार, रुपाली दुबे, माधवी मिश्रा, बालमुकुंद शिवहरे, अमित कुमार, अंजेश कुमार, शैलेन्द्र राय, पवन कुमार मीना, योगेश खेर सहित अन्य जन मौजूद थे।

Story Loader