7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में करते थे रैकी, रात को करते थे चोरी

नकदी, मोबाइल, जेवर सहित बाइक बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Mukesh Tiwari

•

Updated: 28 Nov 2017, 7:54 PM IST

theft

theft

कटनी. बरही में पिछले 6 माह से लगातार हुई चोरियों का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने एक युवक व किशोर सहित चोरी का समान खरीदने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से नकदी, जेवर, मोबाइल व एक मोटर साइकिल जब्त की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बरही थाना प्रभारी ओंकार तिवारी ने बताया कि चोरियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि छिंदिया टोला के तीन युवक चोरी की सामग्री बेचने का काम करते हैं। जिसपर मौके पर दबिश देकर राकेश उर्फ लल्लू चौधरी व एक नबालिक को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने काजू नामक अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया।
जिसमें संदीप सोनी के मोबाइल दुकान, बस स्टैंड में सोने-चांदी की दुकान, छिंदिया टोला में दो घरों, अमरपुर तिराहा में मोबाइल शॉप और बैंक मेंं चोरी का प्रयास करना आरोपियों ने कबूल किया। आरोपी दिन में घूमकर चोरी करने के लिए घर व दुकान तलाशते थे और रात को चोरी करते थे।
खरीदार भी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नगर के रामकृष्ण गुप्ता व मेब्बू बर्मन को चोरी का समान बेचने की बात कही। जिसपर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 45 हजार 200 रुपये नकद, 20 मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर सहित सतना जिले के रामनगर से चुराई गई एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश करेगी और रिमांड लेकर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी। वहीं एक अन्य आरोपी काजू अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
दहशत में थे लोग
नगर परिषद क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लगातार दुकानों, घरों में हो रही चोरियों के कारण लोग दहशत में थे। इसको लेकर पुलिस पर भी दबाव बनाया जा रहा था। मुख्य मार्ग, बाजारों में हो रहीं चोरियों के चलते पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठ रहे थे और वरिष्ठ अधिकारी भी चोरियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दे चुके थे।