4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहादुर बेटी अर्चना बनीं एक दिन की कलेक्टर, कुछ इस अंदाज में किया काम, देखें वीडियो

महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा में कुपोषण कम करने दिए निर्देश, चाका ग्रामसभा में हुईं शामिल, बालिका गृह का किया निरीक्षण

4 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Mar 09, 2021

बहादुर बेटी अर्चना बनीं एक दिन की कलेक्टर, कुछ इस अंदाज में किया कामकाज, देखें वीडियो

बहादुर बेटी अर्चना बनीं एक दिन की कलेक्टर, कुछ इस अंदाज में किया कामकाज, देखें वीडियो

कटनी. सोमवार को कटनी में विश्व महिला दिवस कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व जिला प्रशासन ने प्रेरणादायी अंदाज में मनाया। महिला दिवस पर कैमोर थाना क्षेत्र में शोहदों को सबक सिखाते हुए एक बेटी को छेड़छाड़ जैसी घटना से बचाते हुए बदमाशों को पुलिस की सलाखों के पीछे तक पहुंचाने वाली बहादुर बेटी अर्चना केवट को नायक फिल्म की रील लाइफ की तर्ज पर रियल लाइफ में 1 दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाया। सुबह अर्चना केवट को कलेक्टर का वाहन घर लेने गया। 10 बजकर 54 मिनट में वे कलेक्ट्रेट पहुंचीं, गेट पर पहुंचते ही महिला बाल विकास अधिकारी नयन सिंह ने स्वागत किया। अर्चना कलेक्टर की कुर्सी पर आसीन हुईं, उन्होंने दिन भर के कार्यक्रमों का शेड्यूल जाना। जिला पंचायत सभागार में पहुंची वहां पर उन्होंने विभाग की समीक्षा बैठक की। आंगनवाडिय़ों में खाली पड़े पदों की भर्ती करने सहित कुपोषण को दूर करने विशेष पहल करने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला पंचायत में टीएल मीटिंग में की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की। ग्राम पंचायत चाका में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुईं।
हिरवारा पहुंचकर बालिका गृह का भी किया निरीक्षण। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने सीएमएचओ से जिला चिकित्सालय में संचालित एनआरसी एवं स्व-सहायता समूह की जानकारी भी ली। कलेक्टर के इस पहल को सीएम शिवराज सिंह ने सराहते हुए अर्चना को अच्छे से कामकाज संभालने प्रेरित किया। इसके अलावा बड़वारा के परियोजना अधिकारी रविशंकर पांडेय ने होनहार छात्रा पठरा निवासी अमृता रघुवंशी जिन्होंने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, उन्हें परियोजना अधिकारी बनाया, जिन्होंने दिनभर कामकाज को देखा।


स्वयं आत्मनिर्भर बनें, किसी पर आश्रित ना हों
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलेभर में आयोजन हुए। शक्तियों के सम्मान में जगह-जगह कार्यक्रम हुए। समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं व बेटियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस स्टेण्ड स्थित ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रधान ममता पटेल, सांकेतिक रूप से एक दिन की कलेक्टर बनीं अर्चना केवट, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी मौजूद रहे। ममता पटेल ने महिला शक्ति से आव्हान किया कि समस्याओं का मुकाबला करें। चुनौतियों से कभी पीछे न हटें। बिना मांगे अधिकार नहीं मिलता। प्रत्येक महिला अपने अधिकारों के लिये लड़ें और समाज को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर सांकेतिक रुप से एक दिन की कलेक्टर अर्चना केवट ने जिले की महिला शक्ति को स्वयं आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होने कहा कि स्वयं आत्मनिर्भर बनें, किसी पर आश्रित ना हों। जिला प्रशासन द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में अच्छा कार्य किया जा रहा है। लेकिन हमें स्वयं भी सशक्त होना होगा। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी जिलास्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी महिलाओं का सम्मान करें। सबकी भागीदारी से ही समता आ सकती है। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने भी संबोधित किया। बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा सांस्कृति कार्यकम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एसडीएम बहोरीबंद रोहित सिसोनिया, डिप्टी कलेक्टर संघमित्रा गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग वनश्री कुर्वेति सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारी तथा महिलायें उपस्थित रहीं। जिला जनसम्पर्क कार्यालय कटनी द्वारा कटनी जिले की नारी शक्ति पर केन्द्रित ई-मैग्जीन अपराजिता-हौसलों की उड़ान का विमोचन हुआ।

अर्चना की योजनाओं की समीक्षा
एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर अर्चना केवट का जिला पंचायत कार्यालय में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, सीईओ जिला पंचायत जगदीश चन्द्र गोमे नेे स्वागत किया। जिला पंचायत सभागार में टीएल की मीटिंग में विभिन्न विभागों की गतिविधियों, कार्यक्रम व योजनाओं की समीक्षा कलेक्टर अर्चना केवट ने की। लाभान्व्ति हितग्राहियों की जानकारी भी दी गई। स्वास्थ्य, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी की भी समीक्षा की। एनआरसी एवं स्व-सहायता समूह की जानकारी ली। बच्चों की पोषण स्थिति, पोषण पुर्नवास केन्द्र, साझा चूल्हा, टीएचआर की जानकारी ली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना लक्ष्य पूर्ति, लाड़ली लक्ष्मी योजना बाल शिक्षा केन्द्र, आर्दश आंगनबाड़ी केन्द्र आदिउ की रिव्यू किया।

ग्राम सभा में दिए कई निर्देश
ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। कटनी जनपद के चाका ग्राम में आयोजित ग्राम सभा में कलेक्टर अर्चना केवट पहुंचीं। इस दौरान उन्होने शासन द्वारा निर्धारित एजेण्डे के अनुसार ग्राम सभा की कार्यवाही सम्पादित कराई। ग्राम सभा में सभी उपस्थित जनों को ***** अनुपात समानता, सुपोषण, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई। ग्राम सभा में चाका सरपंच को एक बिटिया के बाद परिवार नियोजन कराने पर सम्मानित किया। कक्षा 10वीं में 88 प्रतिशत अंक अर्जित करने पर एक बेटी का सम्मान भी किया। हिरवारा में लिटिल स्टार फाउण्डेशन द्वारा संचालित बालिका गृह का निरीक्षण कलेक्टर ने किया।

सीएम ने ट्वीट कर कटनी कलेक्टर को सराहा
कैमोर की बहादुर बेटी अर्चना केवट को एक दिन का सांकेतिक कलेक्टर बनाए जाने की पहल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की सहराना की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कटनी कलेक्टर की बहुत अच्छी पहल है, जिसके लिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि बेटी अर्चना, आज अच्छे से सारा कामकाज संभालना।

बड़वारा में छात्रा को बनाया गया एक दिन का परियोजना अधिकारी
महिला दिवस के अवसर पर परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बड़वारा में एक दिवस के लिए ग्राम पठरा की बालिका होनहार छात्रा अमृता सिंह रघुवंशी को बाल विकास परियोजना अधिकारी का चार्ज दिया गया। यह दायित्व उन्हें परियोजना अधिकारी रविशंकर पांडेय की उपस्थिति में दिया गया। अमृता सिंह रघुवंशी ने सबसे पहले सभी पर्यवेक्षकों की बैठक ली। आंगनवाड़ी केंद्र सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही महिला एवं बाल विभाग से लाभ प्राप्त हितग्राहियों को उनकी योजनाओं का लाभ मिले, इसके भी निर्देश दिए। बता दें कि अमृता सिंह रघुवंशी शासकीय मॉडल स्कूल बड़वारा कक्षा 12वीं की होनहार विद्यार्थी हैं। मां लीला सिंह आंगनबाड़ी केंद्र पठरा में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं, पिता कल्याण सिंह कृषि कार्य करते हें। बता दें कि अमृता सिंह का सपना आइएएस अधिकारी बनने का है। जिसकी वह तैयारी भी कर रहीं हैं। यह बात परियोजना अधिकारी बड़वारा रविशंकर पाण्डेय को ज्ञात थी। जिससे बालिका के उत्साहवर्धन के लिए उन्हें एक दिवस का बाल विकास परियोजना अधिकारी बनाया गया। जिससे उनका उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को समाज में आगे आने के लिए, उन्हें सक्षम बनाने का है।

कोतवाली थाने में किया गया सम्मान
विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कोतवाली थाना परिसर में महिला अधिकारी कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इस दौरान कोतवाली टीआई विजय विश्वकर्मा के द्वारा उप निरीक्षक मंजू शर्मा, रूपाली यादव, पल्लवी मिश्रा, अनामिका तिवारी का सम्मान बुके देकर किया गया। सभी का इस अवसर पर मुंह मीठा कराया। सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक गणेश दत्त मिश्रा, रामनाथ साकेत, सैनिक श्रवण मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के कर्मचारियों की उपस्थिति रही। थाना प्रभारी कुठला विपिन सिंह द्वारा थाने में पदस्थ महिला अधिकारी कर्मचारियों का किया सम्मान।

Story Loader