3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्र को 12वीं की दिलाई परीक्षा, जब जरूरत में लगाई अंकसूची तो सामने आया ये सच…

जांच हुई तो निकली फर्जी, आदर्श कॉलोनी निवासी पीडि़त युवक ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 31, 2020

demo pic

Demo pic

कटनी. कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी निवासी एक युवक ने परीक्षा दिलाने के बाद फर्जी अंकसूची पकड़ा देने की शिकायत दर्ज कराई है। युवक को लगभग 13 साल पहले एक व्यक्ति ने चाय की दुकान में 12वीं की परीक्षा राज्य ओपन बोर्ड दिलाने के नाम पर पैसे लिए थे और परीक्षा के बाद उसी ने अंकसूची पकड़ाई थी। जरूरत पडऩे पर जब युवक ने अंकसूची लगाई तो तब हकीकत सामने आई। जांच अधिकारी एसआइ मनीष सोनी ने बताया कि आदर्श कॉलोनी निवासी अंकित पिता अनूप दुबे 22 वर्ष 12वीं की परीक्षा में फेल हो गया था। 15 मई 2007 को बरही नाका में चाय दुकान में चर्चा के दौरान उसे व्यक्ति मिला। जिसने अपना नाम ऋषि बताया और राज्य ओपन बोर्ड से परीक्षा दिलाकर पास कराने की बात कही। जिसमें युवक ने उसे छह हजार रुपये दिए। टेस्ट दिलाने के बाद ऋषि ने आदर्श को 12वीं की ओपन बोर्ड से उत्तीर्ण की अंकसूची पकड़ाई।

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी, करोड़ों का लेनदेन हुआ प्रभावित...

कुछ दिन पूर्व युवक ने एक जगह काम के लिए 12वीं की अंकसूची का उपयोग किया तो उसमें अंकसूची के फर्जी होने की शंका हुई। जिसमें उसने लिखित शिकायत कोतवाली में देकर जांच कराने की मांग की थी। पुलिस ने अंकसूची को जांच के लिए राज्य ओपन बोर्ड भेजा था, जहां से स्पष्ट हुआ कि ऋषि ने अंकित को फर्जी अंकसूची पकड़ाई थी। जिसके बाद पुलिस ने ऋषि के खिलाफ कूट रचित दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कर जांच में लिया है। एसआइ सोनी ने बताया कि ऋषि के संबंध जानकारी जुटाई जा रही है।

Story Loader