
अगर अभी तक आपको नहीं मिल रहा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ, तो जल्द करें ये काम
कवर्धा. सभी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से बिजली बिल हाफ का छूट मिलना शुरू हो गया। वहीं जिनका बिजली बकाया हैं उन्हें इसका लाभ नहीं मिलेगा।
प्रतिमाह 400 यूनिट तक की बिजली खपत के आधार पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। यदि एक हजार रुपए का बिजली बिल बनता है तो उसमें 50 प्रतिशत काटकर 500 रुपए का बिल ही थमाया जा रहा है। स्पॉट बिलिंग मशीन में सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा चुका है। 400 यूनिट तक वह ऑटोमेटिक 50 प्रतिशत छूट कर ही बिल निकालता है।
वहीं 401 से 1000 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को 25 प्रतिशत का छूट दिया जा रहा है। इस तरह सभी वर्ग को इसका लाभ मिलना शुरू हो चुका है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है क्योंकि किसी-किसी का बिल जो अधिक आता था वह इस बार 100 रुपए का बिल भी नहीं आया।
उपयोग औसतन 400 यूनिट
400 यूनिट बिजली की खपत एक ऐसा स्लेब है जिसके अंतर्गत अधिकांश घरेलू बिजली उपभोक्ता आते हैं। अधिकतर मध्यम वर्गीय परिवार 400 यूनिट से कम ही बिजली की खपत करते हैं। वहीं बिजली बिल हाफ का लाभ लेना है तो इसके दायरे में रहना आवश्यक है।
बिजली बकाया तो लाभ नहीं मिलेगा
50 प्रतिशत छूट का लाभ उन उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जिनका पुराना बिजली बिल बकाया है। यदि वह पुराना बिजली बिल भुगतान पूर्ण करते हैं तो आगामी माह से उनके बिजली बिल में भी 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। वहीं बिजली अधिकभार समय से पूर्व करना आवश्यक है। मतलब छूट का लाभ लेने के लिए नियमित भुगतान आवश्यक है। इस योजना के तहत जिले के करीब एक लाख 34 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिल सकता है। इसमें 53 हजार से अधिक घरेलू सामान्य कनेक्शन और 81 हजार से अधिक बीपीएल कनेक्शनधारी शामिल हैं।
Published on:
07 Apr 2019 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
