scriptटूरिज्म : निमाड़ में बढ़ेगा टूरिज्म, 25 करोड़ की परियोजनाओं को हरीझंडी | Tourism will increase in Nimar , green signal given to projects worth | Patrika News
खंडवा

टूरिज्म : निमाड़ में बढ़ेगा टूरिज्म, 25 करोड़ की परियोजनाओं को हरीझंडी

खंडवा के साथ बुरहानपुर और खरगोन में पर्यटन परियोजनाओं के तहत होंगे विकास कार्य, मोरधड़ी, भोगांवा और लछौरा टापू पर बनेंगे होटल रिसॉर्ट

खंडवाDec 12, 2023 / 12:32 pm

Rajesh Patel

Tourism

Tourism

ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित होने के बाद निमाड़ में पर्यटक परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने खंडवा, बुरहानपुर समेत सीमावर्ती जिलों में पर्यटक परियोजनाएं विकसित की जाएंगी। इसके लिए पर्यटकों को लिए रिसोर्ट, स्पोर्ट, एडवेंचर, डीलक्स होटल आदि विकसित होंगे। मप्र पर्यटन बोर्ड ने निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपए से अधिक लागत की योजना को हरी झंडी दी है। खंडवा जिले के मोरधड़ी, भोगांवा और लछौरा टापू को विकसित करने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। यहां रिसोर्ट, होटल, स्पोर्ट, एडवेंचर आदि गतिविधियां विकसित की जाएंगी।
यहां विकसित होंगे रिसोर्ट, वॉटर पार्क

खंडवा के पुनासा में मोरधड़ी में 0.935 हेक्टेयर एरिया में करीब दो करोड़ रुपए की लागत से रिसोर्ट, होटल, वॉटर पार्क आदि विकसित करेंगे। इसी तरह पुनासा के भोगांवा में छह हेक्टेयर क्षेत्र में पांच करोड़ रुपए से स्पॉट विकसित करेंगे। पर्यटकों को सुविधाएं विकसित की जाएंगी। हरसूद क्षेत्र में लछौरा माल टापू 10.5000 हेक्टेयर में वाटर स्पोटर्स, एडवेंचर स्पोर्ट समेत अन्य पर्यटन प्रोजेक्ट पांच करोड़ की लागत से विकसित करेंगे। बुरहानपुर के रहीपुरा में पांच हेक्टेयर में दो करोड़ रुपए की लागत से विकसित होगा। इसी तरह खरगोन के करावद में 14 हेक्टेयर एरिया में करीब दस करोड़ रुपए की लागत से विकसित करने की कार्य योजना को हरी झंडी मिली है।

Hindi News/ Khandwa / टूरिज्म : निमाड़ में बढ़ेगा टूरिज्म, 25 करोड़ की परियोजनाओं को हरीझंडी

ट्रेंडिंग वीडियो