scriptरेलवे प्लेटफार्म पर बच्चा जना, डेढ़ घंटे बाद पहुंचाया अस्पताल | Children on the railway platform, hospitalized after one and a half ho | Patrika News
कोलकाता

रेलवे प्लेटफार्म पर बच्चा जना, डेढ़ घंटे बाद पहुंचाया अस्पताल

बीरभूम के मुरारई रेलवे स्टेशन के फुटब्रिज के नीचे गुरुवार की सुबह एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया

कोलकाताSep 21, 2018 / 03:33 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

रेलवे प्लेटफार्म पर बच्चा जना, डेढ़ घंटे बाद पहुंचाया अस्पताल

बीरभूम . बीरभूम के मुरारई रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह एक महिला ने शिशु को जन्म दिया। दोनों लगभग डेढ़ घंटे तक वैसी ही हालत में प्लेटफार्म पर पड़े रहे। रेलवे की ओर से उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से प्रसूता व नवजात को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

सूत्रों के अनुसार बीरभूम के मुरारई रेलवे स्टेशन के फुटब्रिज के नीचे गुरुवार की सुबह एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया। प्रसूता का नाम माधुरी (35) है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह फुटब्रिज के नीचे ही रहती थी। गुरुवार को उसने बच्चे को जन्म दिया। फुटब्रिज के नीचे वैसे ही दोनों डेढ़ घंटे तक पड़े रहे। सभी आने-जाने वाले देखते रहे पर किसी ने भी मदद का हाथ नहीं बढ़ाया। रेलवे की ओर से भी प्रसूता को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे मुरारई ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

 

बैरकपुर में खाद्य नियामक कार्यालय का मंत्री ने किया उद्घाटन

– बनाने में 60 लाख रुपए हुए खर्च
कोलकाता . बैरकपुर प्रशासनिक भवन में खाद्य नियामक विभाग के कार्यालय का उद्घाटन खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने किया। इस मौके पर सांसद दिनेश त्रिवेदी, विधायक शीलभद्र दत्त, अर्जुन सिंह, सुनिल सिंह, पुलिस आयुक्त राजेश सिंह, पालिका प्रधान उत्तम दास, प्रशान्त चौधरी व मलय घोष मौजूद थे। मंत्री ज्योतिप्रिय ने बताया कि कार्यालय तैयार करने में 60 लाख रुपए का खर्च आया है।

पिता ने नहीं दिए पैसे तो कर ली आत्महत्या

मयनागुड़ी . मयनागुड़ी भाटपाड़ा रेल स्टेशन के निकट रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि सहेलियों के साथ घूमने जाने से पहले उसने पिता से पैसों की मांग की थी। पिता के पास पैसे न होने के कारण उन्होंने इंकार कर दिया था। इससे नाराज किशोरी ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम स्वप्ना है। वह भाटपाड़ा हनुमान मंदिर बाक्स लोहिया उच्च विद्यालय की छात्रा थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो