scriptस्कूल के आस-पास चल रहा है नशे का कारोबार | Drug business is going on around school | Patrika News
कोलकाता

स्कूल के आस-पास चल रहा है नशे का कारोबार

– स्कूल प्रशासन को किया गया सजग

कोलकाताSep 23, 2018 / 08:37 pm

Vanita Jharkhandi

kolkata west bengal

स्कूल के आस-पास चल रहा है नशे का कारोबार

 

कोलकाता . उत्तर 24 परगना है बनगांव के प्रान्तिक इलाके में स्थित स्कूल के बाहर धड़ल्ले से नशे का कारोबार चल रहा है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि दुकान स्कूल के बाहर है इसलिए वे कुछ नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी प्रयास किया जा रहा है ताकि बच्चों को नशे कि गिरफ्त से रोका जा सके। सूत्रों के अनुसार बनगांव हाई स्कूल में डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी हैं। जहां 5 वीं से 12 वीं तक की कक्षाएं चलती हंै। आरोप है कि स्कूल के मैदान के पास ही स्टेशनरी की दुकान में गांजे की बिक्री होती है। स्कूल से निकल कर ही विद्यार्थी नशा करते हैं। जिससे अभिभावक परेशान हो गए हैं। उनलोगों ने स्कूल प्रबन्धन से इस बारे में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशे के सामान की बिक्री पर रोक है फिर यह दुकान कैसे चल रही है। बनगांव स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष प्रसेनजीत घोष का कहना है कि स्कूल के बाहर होने के कारण प्रबंधन के हाथ पैर बंधे हैं। बच्चों के भविष्य का सवाल है इसलिए प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पहले यहां एक साइबर कैफे था, जहां पर भी गलत कार्य हो रहा था जिसे प्रशासन की मदद से बन्द कराया गया है। इस मामले में भी प्रशासन से शिकायत की जाएगी।

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

साल्टलेक . विधाननगर उत्तर थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम मैत्र भट्टाचार्य है। यह घटना बीई ब्लॉक की है। सूत्रों के अनुसार पीडि़ता घरों में परिचारिका का काम करती है। शनिवार की दोपहर को रास्ते से जब वह जा रही थी, तब आरोपी ने उसे रोकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने मैत्र भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Home / Kolkata / स्कूल के आस-पास चल रहा है नशे का कारोबार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो