scriptफिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक | Leopard trapped in cage again, this third in four days, panic among pe | Patrika News
कोलकाता

फिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक

फिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक

कोलकाताMay 16, 2021 / 07:52 pm

Vanita Jharkhandi

फिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक

फिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक


जलपाईगुड़ी
जलपाईगुड़ी के मानाबाड़ी के बाद रानीचिरा में पिंजरे में तेंदुआ पकड़े जाने से लोगों में भय का माहौल है। जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार के चाय बागान में एक बार फिर तेंदुआ पिंजरे में आ फंसा है। पिछले चार दिनों में इस क्षेत्र में यह तीसरा तेंदुओं है। वन विभाग के कर्मियों ने शुक्रवार सुबह तेंदुए को रेस्क्यू किया। सूत्रों के अनुसार मालबाजार में चाय बागान के कर्मचारी तेंदुओं के आतंक में जी रहे है। कभी-कभी उन पर तेंदुओं का हमला भी होता है। कभी-कभी तेंदुए गायों और बकरियों और श्रमिकों पालतुओं को खा जाता है। उद्यान अधिकारियों के अनुरोध पर मालबाजार के वन विभाग को विभिन्न चाय बागानों में पिंजड़े लगाया गया है। प्रखंड के रानीचिरा चाय बागान के नंबर वन सेक्शन में शुक्रवार की सुबह एक मादा तेंदुआ पिंजरें में फंसी हालत में मिली। मजदूरों ने सबसे पहले पिंजरे में बंद तेंदुए को देखा। खबर मिलते ही चाय बागान के अधिकारी और मालबाजार वर्ल्ड लाइफ के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तेंदुओं को ले गए। प्राथमिक उपचार के लिए लाटागुड़ी एनआईसी ले जाया गया। फिर गरुमार के जंगल में छोड़ दिया जाएगा। चाय बागान के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने बताया कि तेंदुओं का प्रकोप काफी बढ़ गया है। बागान में दिन में भी तेंदुए देखा जा रहा है। मजदूर काम करने से डरते हैं। वन विभाग से श्रमिकों की सुरक्षा के लिए पिंजड़े लगाने को कहा जिसमें एक तेंदुआ पकड़ा गया है। गत चार दिनों में यह तीसरा तेंदुआ है। इसके पहले भी एक मादा व नर तेंदुआ को पड़ा था।

Home / Kolkata / फिर पिंजरे में फंसा तेंदुआ, चार दिनों में यह तीसरा, लोगों में आतंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो