scriptमाझेरहाट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में —চূড়ান্ত পর্যায়ে মাঝেরহাট ব্রিজ মেরামতের কাজ চলছে | Majherhat Bridge repair work in final stage | Patrika News
कोलकाता

माझेरहाट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में —চূড়ান্ত পর্যায়ে মাঝেরহাট ব্রিজ মেরামতের কাজ চলছে

अगले माह से शुरू होगी गाडिय़ों की आवाजाही-गत दो साल से इस ब्रिज की बाट जोह रहे लोग

कोलकाताOct 30, 2020 / 09:16 pm

Krishna Das Parth

माझेरहाट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में ---চূড়ান্ত পর্যায়ে মাঝেরহাট ব্রিজ মেরামতের কাজ চলছে

माझेरहाट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में —চূড়ান্ত পর্যায়ে মাঝেরহাট ব্রিজ মেরামতের কাজ চলছে

कोलकाता . दक्षिण कोलकाता में सबसे अधिक भीड़ संभालने वाले माझेरहाट ब्रिज पर अगले माह से गाडिय़ों की आवाजाही की संभावना जताई जा रही है। नए माझेरहाट ब्रिज का काम अंतिम चरण में आ गया है। गत दो सालों से लोग इस नये ब्रिज की बाट जोह रहे हैं और अब अगर कोई अड़चन नहीं आती है तो कालीपूजा के आसपास या नवंबर के अंत तक नये इस ब्रिज की सौगात लोगों को मिल सकती है। इससे पहले नये ब्रिज के उद्घाटन के दो बार का लक्ष्य किसी न किसी कारणों से पूरा नहीं हो पाया। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नया माझेरहाट ब्रिज का काम करीब 95-96 फीसद तक पूरा कर लिया गया है। निर्माणकारी संस्था के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंस्ट्रक्शन का काम पूरा हो गया है। हम अंतिम पारी में पहुंच चुके हैं।
बाट जोह रहे लोग

ब्रिज निमार्ण के बाद लोड टेस्टिंग होगी उसके बाद ही ब्रिज चालू की अनुमति मिल जाएगी। पाइलिंग से लेकर केबल बैठाने तक का काम लगभग समाप्त हो गया है। फिलहाल टू सील का काम चल रहा है जो एक तरह की परत बैठाने का काम होता है। उसके बाद बिटुमीन का काम होगा और अंतिम काम के तहत लोड टेस्टिंग होगी। हालांकि यह सबकुछ एक्सपर्ट के निरीक्षण और उनकी रिपोर्ट पर निर्भर होगा। मालूम हो कि दक्षिण कोलकाता का यह ब्रिज रेलवे ट्रैक के ऊपर है। ब्रिज की डिजाइन से लेकर अन्य सेफ्टी के कई पायदानों को पूरा करने के लिए रेल से अनुमति की आवश्यता होती है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर रेल और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व इंजीनियरों की बैठक भी हो चुकी है। करीब 650 मीटर का यह ब्रिज फोर लेन का होगा। ट्रैक पर बनने वाला यह ब्रिज केबल स्टे होगा, करीब 84 केबल होंगे। काफी अत्याधुनिक मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। नये ब्रिज की उम्र 100 साल रखी गयी है। लोड बियरिंग की क्षमता पुराने ब्रिज के दुगुनी होगी। परियोजना लागत 250 करोड़ रुपए है।

Home / Kolkata / माझेरहाट ब्रिज की मरम्मत का कार्य अंतिम चरण में —চূড়ান্ত পর্যায়ে মাঝেরহাট ব্রিজ মেরামতের কাজ চলছে

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो