scriptArrest: ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक का बेटा गिरफ्तार | Mamta Banerjee's party MLA's son arrested | Patrika News
कोलकाता

Arrest: ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक का बेटा गिरफ्तार

पुलिस विधायक के बेट से पूछताछ कर रही है। विधायक के बेटे ने आरोप को झूठा बताया है।

कोलकाताAug 22, 2019 / 03:58 pm

Ashutosh Kumar Singh

Arrest: ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक का बेटा गिरफ्तार

Arrest: ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक का बेटा गिरफ्तार

कोलकाता

ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक के बेटे को पुलिस ने पत्नी पर अत्याचार के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिग्घी के विधायक सुब्रत साहा के बेटे सप्तर्षि साहा के खिलाफ बुधवार को उसकी पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के तुरंत बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विधायक की पुत्रवधु का आरोप है कि उसके पति का कई महिलाओं के साथ अवैध संबंध है। इसका विरोध करने के लेकर वह उस पर शारीरिक और मानसिक रूप से अत्याचार करता है। उसकी अत्याचार से तंग आकर वह पिछले कई महीनों से वह मायके में रह रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बुधवार को सप्तर्षि को उसकी पत्नी ने एक लड़की का हाथ पकड़ कर घुमते हुए देख लिया। इसके बाद भड़क कर एफआईआर दर्ज करा दी। पुलिस विधायक के बेट से पूछताछ कर रही है। विधायक के बेटे ने आरोप को झूठा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विधायक सुब्रत साहा ने घटना के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Home / Kolkata / Arrest: ममता बनर्जी की पार्टी के विधायक का बेटा गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो