11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगालः चौथे चरण के चुनाव में कौन है सबसे धनी उम्मीदवार, जानिए…….

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल की 8 संसदीय सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 68 उम्मीदवारों में 22 करोड़पति हैं।
less than 1 minute read
Google source verification
kolkata west bengal

पश्चिम बंगालः चौथे चरण में 22 करोड़पतियों का भाग्य का फैसला



कोलकाता.
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल की 8 संसदीय सीटों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कुल 68 उम्मीदवारों में 22 करोड़पति हैं। इनमें सबसे अधिक धनी बर्दवान-दुर्गापुर निर्वाचन क्षेत्र की तृणमूल उम्मीदवार डॉ. ममताज संघमित्रा हैं। इनके पास कुल 13 करोड़ 66 लाख 80,993 रुपए की सम्पत्ति है। दूसरे नंबर पर रहीं आसनसोल से तृणमूल उम्मीदवार मुनमुन सेन (श्रीमती देववर्मा) के पास 10 करोड़ 15 लाख 82,564 रुपए की सम्पत्ति है। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व रेल राज्यमंत्री तथा बहरमपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने 10 करोड़ 13 लाख, 15 ,437 रुपए की सम्पत्ति होने का दावा किया है। आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार तथा केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो 5 करोड़ 92 लाख 34,826 रुपए की सम्पत्ति वाले पांचवें स्थान पर हैं। यह तथ्य लोकसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों के हलफनामे को खंगालने के बाद सामने आया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक राइट (एडीआर) तथा इलेक्शन वॉच, पश्चिम बंगाल ने चौथे चरण के उम्मीदवारों के नामांकन के साथ दाखिल हलफनामे का सर्वे के बाद इसका खुलासा किया है।

इलेक्शन वॉच की संयोजक उज्जयिनी हलीम ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि चौथे चरण के चुनाव में कुल 68 उम्मीदवारों में कुल 32 फीसदी करोड़पति उम्मीदवार हैं। इनमें तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के छह-छह, कांग्रेस के 5, माकपा के 2 और एसयूसीआई के एक उम्मीदवार शामिल हैं। सबसे कम 1000 रुपए की सम्पत्ति वाले उम्मीदवार आसनसोल से बहुजन मुक्ति पार्टी मोहम्मद जहीर आलम हैं।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग