scriptमाकड़ी पहुंची सीएम रमन सिंह की अटल विकास यात्रा, करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण | CM Raman Singh's Atal Vikas Yatra reached Makdhi, inauguration | Patrika News
कोंडागांव

माकड़ी पहुंची सीएम रमन सिंह की अटल विकास यात्रा, करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

भानुप्रतापपुर से सीएम रमन सिंह रवाना होकर माकड़ी में पहुंचे, भानुप्रतापपुर में हेलीकॉप्टर में आई थी तकनीकी खराबी, दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचे माकड़ी

कोंडागांवSep 15, 2018 / 03:16 pm

Badal Dewangan

करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

माकड़ी पहुंची सीएम रमन सिंह की अटल विकास यात्रा, करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

कोण्डागांव. प्रदेश मुखिया डॉक्टर रमन सिंह आज से बस्तर संभाग के दो दिवसीय प्रवास पर है। बस्तर संभाग के ए जिलों का दौरा आज सुबह से शुरू है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह कोण्डागांव के माकड़ी में शनिवार दोपहर रमन सिंह की विकास यात्रा पहुंची है। मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह की अटल विकास यात्रा का आगाज बस्तर में कांकेर जिले का भानुप्रताप से शुरू हुआ वहां आम सभा को संबोधित करने के बाद करीब 2.45 बजे कोण्डागांव के माकड़ी पहुचें। भानुप्रतापपुर से सीएम रमन सिंह रवाना होकर माकड़ी में पहुंचे, भानुप्रतापपुर में हेलीकॉप्टर में आई थी तकनीकी खराबी, दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंचे माकड़ी

माकड़ी पहुंची सीएम रमन सिंह की अटल विकास यात्रा, करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के माकड़ी पहुंचे जैसे ही वे मंच पर पहुंचे लोगों ने भाजपा जिंदाबार मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे वहीं उनका जोर शोर से स्वागत हुआ जहां सभी भाजपा नेता भी मौजूद रहे जो उनका फूल के हार से स्वागत करने में लगे रहे।

सभा को कर रहे संबोधित
मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का स्वागत हुआ फिर उन्होनें अपना मंच सभांला और अब आम जनता को संबोधित कर रहे है। उन्होनें कहा कि, कोण्डागांकव की महिलाओ के हाथ में जादू है। करोड़ो की विकास कार्यों का लोकार्पण किया मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने। वहीं महिलाओं को धन्यवाद दिया कि, वह अब अपने हाथों से चूड़ी बनाना सीख रहीं है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का हेलीकॉप्टर हुआ था खराब
मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह का हेलीकॉप्टर खराब होनी की खबर भानुप्रतापपुर से आ रही थी जो कि आम सभा को संबोधित करने के बाद जब वे भानुप्रतापपुर से माकड़ी के लिए निकलने वाले थे तभी पायलट ने बताया कि, उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण अब उड़ान नहीं भर पाएगा। इसलिए उनके लिए रायपुर से तुरंत दूसरा हेलीकॉप्टर मंगाया गया जिसमें वे बैठकर माकड़ी पहुंचे

Home / Kondagaon / माकड़ी पहुंची सीएम रमन सिंह की अटल विकास यात्रा, करोड़ो की विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो