छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष कमल चन्द्र भंजदेव व नान अध्यक्ष लता उसेंडी की मौजूदगी में स्थानीय सामुदायिक भवन में जिले के युवाओं को कॅरियर एवं रोजगार मार्गदर्शन देकर उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने के लिए केरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन युवा आयोग के द्वारा किया गया। इस कैरियर एवं रोजगार मार्गदर्शन कार्यक्रम में यूपीएससी, पीएससी, बैंकिंग, व्यापमं, एसएससी, कृषि, रेलवे, पोलीटेकनिक सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और सफलता पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित विषय विशेषज्ञ युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।