इस अवसर पर गोयल ने कहा कि कोरबा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो की मांग पर वे जल्द ही कोरबा से राजधानी तक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की। घोषणा होते ही सभास्थल तालियों से गूंज उठा। इसके पहले डॉ. महतो ने अपने संबोधन में रेलमंत्री इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह, पीयूष गोयल के साथ ही केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णु देव साय, शासन के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल, संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, सांसद कोरबा डा. बंशीलाल महतो, सांसद बिलासपुर लखनलाल साहू उपस्थित थे।