11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा मेे फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए नहीं मिल रही 25 एकड़ जमीन, प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में

दो अन्य ब्लॉक करतला और पोड़ीउपरोड़ा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। जमीन मिलते ही यहां भी काम शुरु कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोरबा ब्लॉक में आधे से ज्यादा क्षेत्र शहरी होने की वजह से पहले से यहां 25 एकड़ जमीन मिल पाना मुश्किल है।

2 min read
Google source verification
food_proce_1.jpg

food court

कोरबा. कोरबा ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए जमीन नहीं मिल पा रही है। कुल 25 एकड़ जमीन की जरुरत है, जमीन नहीं मिलने की वजह से प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा सकता है। गौरतलब है कि जिले के पांचों ही ब्लॉक में फूड प्रोसिसिंग यूनिट शुरु करना है। पाली और कटघोरा में जमीन मिलने के बाद काम शुरु हो चुका है, जबकि कोरबा में जमीन नहीं मिल पा रही है।

दो अन्य ब्लॉक करतला और पोड़ीउपरोड़ा में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण पर है। जमीन मिलते ही यहां भी काम शुरु कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोरबा ब्लॉक में आधे से ज्यादा क्षेत्र शहरी होने की वजह से पहले से यहां 25 एकड़ जमीन मिल पाना मुश्किल है।

इधर ग्रामीण क्षेत्र में वनांचल क्षेत्र होने की वजह से जमीन नहीं मिल पा रही है। उद्योग विभाग ने राजस्व विभाग से इस संबंध में जानकारी जुटाई है जहां से जमीन की कमी बताई गई है। इसके बाद से कोरबा में फूड प्रोसिसिंग यूनिट डालने की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

पर्यावरण रहित उद्योग को मिलनी है प्राथमिकता

इन फूड प्रोसिसिंग यूनिट के लिए पर्यावरण रहित उद्योगों को प्राथमिकता मिलनी है। जहां किसी भी प्रकार से पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचे। लघु उद्योगो को भी बढ़ावा देना था। सरकार के स्कीम के तहत लोग यूनिट लगाने के लिए इच्छुक हैं, लेकिन किसी जमीन नहीं मिलने की वजह से मामला अटका हुआ है।

नए इंण्डस्ट्रीयल एरिया के लिए भी जमीन नहीं

नए इंण्डस्ट्रीयल एरिया के लिए विभाग के पास जमीन नहीं है। खरमोरा के बाद उद्योगपति छोटे संयंत्र लगाना चाहते हैं, इसके लिए जमीन की मांग लंबे समय से की जा रही है। बीच में बताया गया कि छुरी के आसपास खाली पड़ी जमीन में इसका उपयोग किया जाएगा, लेकिन बाद में वह भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

कोरबा ब्लॉक में फूड प्रोसेसिंग यूनिट के लिए 25 एकड़ जमीन की जरुरत है, जमीन नहीं मिलने की वजह से यूनिट नहीं लग पा रही है।

-ए के तिर्की, महाप्रबंधक, जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र