
एक और प्रवासी मजदूर मिला कोरोना पॉजिटिव, पसान के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था युवक
कोरबा. कोरबा में कोरोना का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। 13 लोगों का इलाज अभी कोविड अस्पताल में चल रहा है, जबकि 29 मरीज पहले ही ठीक होकर वापस लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि कोरोना पॉजिटिव युवक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा का निवासी है। हाल ही में मुंबई से घर लौटा था। इसे पसान के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। 20 मई को युवक के सेंपल जांच के लिए एम्स भेजी गई थी। शुक्रवार 29 मई को जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
पॉजिटिव युवक को कोविड अस्पताल बिलासपुर भेजा गया। स्वास्थ्य विभाग युवक की ट्रैवलिंग हिस्ट्री तलाश रही है। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा स्थित कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर में 24 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। बताया जाता है कि ये मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई गए हुए थे।
Published on:
30 May 2020, 11:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.