28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर कोरोना पॉजिटिव ने बाजार से खरीदा कपड़ा, जूता और मोबाइल, युवक के ग्राम अड़सरा में भी नाकेबंदी

Coronavirus: युवक के ग्राम अड़सरा में भी नाकेबंदी, दुकानदार और उनके परिवार के सदस्यों को किया गया होम क्वारंटाइन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 31 May 2020, 12:04 PM IST

क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर कोरोना पॉजिटिव ने बाजार से खरीदा कपड़ा, जूता और मोबाइल, युवक के ग्राम अड़सरा में भी नाकेबंदी

क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर कोरोना पॉजिटिव ने बाजार से खरीदा कपड़ा, जूता और मोबाइल, युवक के ग्राम अड़सरा में भी नाकेबंदी

कोरबा. मुम्बई से विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के पसान लौटे प्रवासी मजदूर की ट्रेव्लस हिस्ट्री की जांच से लापरवाही का खुलासा हुआ है। ट्रैव्लस हिस्ट्री की खोजबीन करने पर पता चला है कि क्वारंटाइन सेंटर से निकलकर कोरोना पॉजिटिव युवक अपने रिश्तेदार के साथ पसान के बाजार पहुंचा। उसने रिश्तेदार के साथ बाजार से कपड़ा, जूता और मोबाइल खरीदा। इसके बाद वापस क्वारंटाइन सेंटर लौट गया।

क्वारंटाइन सेंटर के प्रभारी को भनक नहीं लगी। युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पसान के कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर की लापरवाही सामने आ गई है। इस सेंटर में 24 प्रवासी मजदूरों को रखा गया है। इसमें एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिला है।

बताया जाता है कि प्रवासी मजदूर मुम्बई की एक तेल कंपनी में काम करता था। 19 मई से पहले मुम्बई से चलकर नागपुर के रास्ते पसान पहुंचा था। वहां क्वारेंटीन सेंटर के एक कमरे में तीन अन्य प्रवासी मजदूरों के साथ रहता था। उससे मिलने ग्राम अड़सरा से उसका एक रिश्तेदार क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा था। मिलने के लिए प्रवासी मजदूर सेंटर से बाहर निकल गया था। अपने रिश्तेदार के साथ पसान के बाजार में चार दुकानों से कपड़ा, जूता और मोबाइल खरीदा था। इसका खुलासा होने पर स्वास्थ्य विभाग ने चारों दुकानदार और उनके परिवार के 12 से 13 सदस्यों को होम आइसोलेशन में भेजा दिया है।

अड़सरा के 13 लोगों को भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर
घटना बाद स्वास्थ्य विभाग ने अड़सरा में रहने वाले 13 परिवार को पसान के क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया है। गांव की नाकेबंदी की जा रही है। पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा लगाई जा रही है। कोरोना पॉजिटिव युवक के रिश्तेदार को भी क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

सेंटर से कैसे निकला बाहर, स्पष्ट नहीं
प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन सेंटर से कैसे बाहर निकला। यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस को आशंका है कि स्कूल की बाउंड्रीवाल को कूदकर युवक बाहर गया होगा। घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से सेंटर के प्रभारी को सख्त हिदायत दी गई है।