16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Elephant Terror: दंतैल हाथियों ने हाइवे पर मचाया उत्पात, बाइक को तोड़ा, चालक ने भागकर बचाई जान

CG Elephant Terror: इस बीच दंतैल जाम में फंसे वाहनों के पास पहुंच गया। बाइक की ओर उसे आते हुए देखकर चालक ने बाइक को मौके पर ही छोड़कर भागा और दंतैल से अपनी जान बचाई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 9 Jun 2024, 4:09 PM IST

CG Elephant Terror

CG Elephant Terror: नेशनल हाइवे 130 के मुख्य मार्ग पर दंतैल पहुंच गया। इस बीच एक बाइक को दंतैल ने पटक-पटककर तोड़ दिया। घटना में बाइक चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मार्ग लगभग एक घंटे तक लोगाें की आवाजाही बाधित रही। 7 जून शुक्रवार शाम लगभग चाढे़ चार बजे कटघोरा वनमंडल के एक दंतैल कटघोरा-अंबिकापुर मुख्य मार्ग के कापानवापारा के पास स्थिति नेशनल हाइवे 130 के मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। दंतैल को देखकर वाहन चालक जहां-तहां वाहनों की खड़ी कर दी।

यह भी पढ़ें: CG Elephant died: 2 हाथियों के बीच चल रही थी लड़ाई, विद्युत पोल से टकराते ही सिर पर गिरा तरंगित तार, करंट से बंडा हाथी की मौत

इससे सड़क के दोनों ओर भारी वाहन, बस, चार पहिया, दो पहिया सहित अन्य वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर दंतैल खड़ा रहा। इस बीच दंतैल जाम में फंसे वाहनों के पास पहुंच गया। बाइक की ओर उसे आते हुए देखकर चालक ने बाइक को मौके पर ही छोड़कर भागा और दंतैल से अपनी जान बचाई।

दंतैल ने उसकी बाइक को पटक-पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथी को मुख्य मार्ग से जंगल की ओर खदेड़ा। तब जाकर मार्ग बहाल हुआ और लोगों की आवाजाही शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: CG Elephant Terror: रायगढ़ में हाथियों का आतंक… कभी फसलों को नुकसान तो कभी जा रही लोगों की जान

CG Elephant Terror: हाथियों का दल कर रहा विचरण

क्षेत्र में 48 हाथियों का एक दल कटघोरा वनमंडल के अलग-अलग जंगल में विचरण कर रहे हैं। वन अमला हाथियों की निगरानी कर रही है। जिस रास्ते से हाथियों का दल गुजर रहा है, वहां वन अमला आसपास के गांव में मुनादी कराई जा रही है।