कोरबा. जिले में मनरेगा के १.७६ लाख पंजीकृत परिवार हैं, इनमें से सिर्फ २५ हजार परिवारों को टिफिन मिल सकेगा। पिछले साल ३० दिन से अधिक काम करने वालों को इसका लाभ मिलेगा। लगभग डेढ़ लाख परिवार इस योजना के दायरे से बाहर कर दिए गए हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है।