8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विशालकाय अजगर चढ़ा पेढ़ पर सर्पमित्र ने घंटों रेस्क्यू के बाद उतारा

कटघोरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल के समीप एक पेड़ पर विशालकाय अजगर चढ़ गया था। सर्पमित्र ने घंटों रेस्क्यू कर अजगर को नीचे उतारा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajesh Kumar kumar

•

Updated: 3 Nov 2023, 12:32 PM IST

विशालकाय अजगर चढ़ा पेढ़ पर सर्पमित्र ने घंटों रेस्क्यू के बाद उतारा

विशालकाय अजगर चढ़ा पेढ़ पर सर्पमित्र ने घंटों रेस्क्यू के बाद उतारा

कटघोरा के शहीद वीर नारायण चौक के समीप बिलासपुर रोड पर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास निर्माण हो रहे दुकान के बाउंड्रीवाल के पास सागौन पेड़ पर विशालकाय अजगर सागौन पेड़ के ऊपर की टहनी पर लगभग लिपटा हुआ बैठा था । पेड़ पर लिपटे अजगर की जानकारी स्थानीय व्यापारी मुकेश गोयल द्वारा सर्पमित्र केशव जायसवाल को दी। केशव को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पेड़ पर लिपटे अजगर को घंटो रेस्क्यू के बाद भी अजगर पेड़ की टहनी से नहीं निकल रहा था। काफी मशक्कत के बाद सांप को निकाला गया।

15 नवंबर की शाम पांच बजे बंद हो जाएंगी शराब दुकानें



कोरबा@पत्रिका. जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव के तहत आगामी 17 नवंबर को होने जा रहे मतदान कार्य के मद्देनजर मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व अर्थात 15 नवंबर को सायं पांच बजे से 17 नवंबर (सम्पूर्ण दिवस) तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की मदिरा दुकाने आदि बंद रखने के आदेश दिए है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 संबंधी कार्य निर्विध्न एवं निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरबा जिले में 17 नवंबर को होने वाले मतदान के अवसर पर मतदान समाप्ति 17 नवंबर से 48 घंटे पूर्व से अर्थात 15 नवंबर सायं पांच बजे से 17 नवंबर (सम्पूर्ण दिवस) तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए जिले के समस्त देशी मदिरा दुकाने, विदेशी मदिरा दुकाने, होटलबार, असैनिक विनोदगृह को उक्त शुष्क अवधि में पूर्णत: बंद रखे जाने के आदेश दिए है। उक्त अवधि में मदिरा की कोई भी दुकान, रेस्तरां, होटल, क्लब और मदिरा बेचने, परोसने वाले प्रतिष्ठानों को, किसी भी व्यक्ति चाहे वह जो भी हो, को मदिरा बेचने व परोसने की अनुमति नहीं रहेगी।