scriptगांव में घुसा हाथियों का झुंड, एक महिला को पटक कर मारा | Herd of elephants entered the village, killed a woman | Patrika News
कोरबा

गांव में घुसा हाथियों का झुंड, एक महिला को पटक कर मारा

KORBA NEWS# वनमंडल कटघोरा के एतमानगर रेंज में हाथियों का कई झुंड विचरण कर रहा है। रविवार की रात लगभग आठ बजे 12 हाथियों का झुंड गुरसिया के पास जंगल के बीच स्थित रापेर मुहल्ला पहुंचा।

कोरबाAug 22, 2023 / 11:52 am

Rajesh Kumar kumar

गांव में घुसा हाथियों का झुंड, एक महिला को पटक कर मारा

गांव में घुसा हाथियों का झुंड, एक महिला को पटक कर मारा

हाथियों की चिंघाड़ से गांव के डर गए। अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भाग गए। इस बीच हाथियों ने गांव में रहने वाले जीतराम के मकान को सूंढ से ढाह दिया। घर में हाथियों से छिपकर बैठी एक महिला को उठाकर पटक दिया। गांव में उत्पात मचाने के बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर लौट गया। इसके बाद गांव के लोग अपने घर पहुंची। घर में महिला की लाश मिली। उसकी पहचान 80 साल की बुजुर्ग महिला लक्ष्मीन बाई से की गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कानूनी कार्रवाई शुरू की। विभाग की ओर से बताया गया है कि मृत महिला के परिवार को वन विभाग की ओर से कानूनी प्रवधान के अनुसार आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वनमंडल में 40 से 50 हाथियों का झुंड

 

कटघोरा वनमंडल में हाथियों का कई झुंड विचरण कर रहा है। अलग- अलग झुंड में हाथियों की संख्या 40 से 50 बताई जा रही है। इन्हीं में से12 हाथियों का एक झुंड एतमानगर में विचरण कर रहा है।

 

बना लिया स्थाई ठिकाना

उत्पाति हाथियों का झुंड कई साल पहले कटघोरा वनमंडल पहुंचा था। यह झुंड पसान के रास्ते केंदई, एतमानगर क्षेत्र में विचरण करता है। आजकल झुंड ने केंदई और एतमानगर रेंज को बनाया नया ठिकाना बना लिया है। हाथियों का झुंड बाहर मास तीनों रेंज में इधर- उधर विचरण करता रहता है। इसकी बड़ी वजह इस क्षेत्र में हाथियों के चारा पानी की मौजूदगी है। कटघोरा वनमंडल के घने जंगल हाथियों को पसंद आया है। उन्होंने स्थाई ठिकाना बनाया लिया है। पहले हाथियों का यह झुंड मरवाही वनमंडल होकर कटघोरा वनमंडल में दाखिल होता था। कुछ दिन ठहरने के बाद लौट जाता था। मगर आजकल हाथियों का झुंड कटघोरा वनमंडल के घने जंगल में निवास करता है।

वनमंडल में हाथियों के बढ़ते हमले से ग्रामीणों में दहशत है। लोग अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे हैं। वन विभाग भी हाथियों को खदेड़ने में ग्रामीणों की मदद कर रहा है लेकिन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से सुरक्षित नहीं कर पा रहा है। इसके पहले भी ऐतमानगर और केंदई रेंज में कई घटनाएं हुई हैं।

Hindi News/ Korba / गांव में घुसा हाथियों का झुंड, एक महिला को पटक कर मारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो