
Amitabh Bachchan Vote Lok Sabha Elections 2024
Amitabh Bachchan: लोकसभा चुनाव 2024 के मदद्देनज़र बीते कल फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियां अपने परिजनों के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। इस दौरान बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार के साथ मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर दी है। उन्होंने ‘मत’ का अर्थ समझाया है।
Amitabh Bachchan ने वोटिंग के बाद बताया ‘मत’ का ‘अर्थ’ समझाया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘कर दिया मतदान!! हमारे एक Ef कहते हैं। 'मत' का अर्थ केवल वोट ही नहीं होता। 'मत' का अर्थ 'माँ' भी होता है।’
अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए लम्बी कतार में खड़े दिखे अभिनेता अमिताभ बच्चन। उन्होंने वाइट रंग की कुर्ता पजामा पहन रखा है। उनके साथ उनकी पत्नी ‘जया बच्चन’ भी साथ दिखाई दे रही हैं।
बता दें बीते कल ‘लोकसभा चुनाव 2024’ के पांचवें चरण की वोटिंग महाराष्ट्र में हुई थी। जहां दिग्गज अभिनेता मतदान के लिए पहुंचे थे।
Published on:
21 May 2024 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
