scriptकटघोरा वनमंडल में खेसारी लाल घायल, पढ़ें कैसे किया जा रहा इलाज | Khesari Lal injured in Katghora forest range | Patrika News
कोरबा

कटघोरा वनमंडल में खेसारी लाल घायल, पढ़ें कैसे किया जा रहा इलाज

Elephant Khesari Lal : खेसारी लाल की स्थिति पर वन विभाग करीब से नजर बनाए हुए है। गुड़ व चने में मिलाकर दवाइयां दी गई है। लेकिन खेसारी लाल अभी भी लड़खड़ा कर चल रहा था।

कोरबाDec 09, 2023 / 02:06 pm

चंदू निर्मलकर

khesari_lal.jpg
CG Elephant Terror : वनमंडल कटघोरा जंगल में खेसारी लाल घायल हैं। उसे चलने में दिक्कत हो रही है। लड़खड़ा कर चल रहा है। पेट भरने के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा है। खेसारी लाल की स्थिति पर वन विभाग करीब से नजर बनाए हुए है। गुड़ व चने में मिलाकर दवाइयां दी गई है। लेकिन खेसारी लाल अभी भी लड़खड़ा कर चल रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व वेटनरी डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ के ये विधायक बनेंगे मंत्री! इन 12 चेहरों को मिल सकती है ये जिम्मेदारी, देखिए नाम



https://www.dailymotion.com/embed/video/x8qdw81
वन विभाग ने कटघोरा वनमंडल में विचरण करने वाले एक दंतैल हाथी का नाम खेसारी लाल रखा है। दंतैल को एतमानगर के रेंगनिया तालाब के पास दंतैल को गुड़ व चने में मिलाकर दवा दी गई है। वन विभाग की एक टीम हाथी पर लगातार निगरानी रख रही है। गौरतलब है हाथियों का एक झुंड कोरिया जिले में चला गया है, लोनर दंतैल हाथी अकेले विचरण कर रहा है।

Hindi News/ Korba / कटघोरा वनमंडल में खेसारी लाल घायल, पढ़ें कैसे किया जा रहा इलाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो