सांसद महंत ने कहा कि आने वाले दिनों में जो काम अधूरे रह गए हैं, उसे पूरा करना है और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जल पर मेरी प्राथमिकता है। इस पर बेहतर सुविधा उपलब्ध (Lok Sabha Election 2024) करना है। मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन बना दिया गया है। लेकिन केंद्र सरकार ने अभी घर-घर तक नल और टोटी ही पहुंचाया है, पानी नहीं आ रहा है।