scriptमंत्री के करीबी जिलाध्यक्ष का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल, गरम हुई यहां की राजनीति | Minister close district president name include in gunda list | Patrika News
कोरबा

मंत्री के करीबी जिलाध्यक्ष का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल, गरम हुई यहां की राजनीति

gunda-Rogue list: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं (Congress workers) ने पुलिस पर प्रताडि़त करने का लगाया आरोप, बैठक कर पुलिस व प्रशासन (Police and Administration) के खिलाफ पारित किया निंदा प्र्रस्ताव

कोरबाSep 25, 2021 / 10:02 pm

rampravesh vishwakarma

Gunda-rogue list

Chhattisgarh police

कोरबा. प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के समर्थक व इंटक के कोरबा जिलाध्यक्ष विकास सिंह का नाम गुंडा-बदमाश की सूची में शामिल करने के साथ ही कोरबा की राजनीति गरम हो गई है। कांग्रेस की शहर इकाई ने पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेसियों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इसके खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई से उत्पन्न परिस्थितियों पर चर्चा के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी शहर की एक बैठक पंचवटी विश्राम गृह कोरबा में आयोजित की गई। इसमें पार्टी के शहर अध्यक्ष सपना चौहान, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्दर सोनी सहित 150 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपना दर्द बयां किया। पुलिस और प्रशासन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त करने और झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से कोरबा जिले में कांग्रेसियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।

जमानत पर छूटे चोर ने ज्वेलरी शॉप से की थी 31 लाख की चोरी, जमीन में गाड़ रखे थे जेवर


इससे अच्छी तो भाजपा की सरकार थी
कार्यकर्ताओं ने यहां तक कहा कि इससे अच्छी तो भाजपा की सरकार थी। उस समय में कोरबा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इतना अधिक प्रताडि़त नहीं किया जाता था जितना अभी किया जा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव पर पार्टी के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हंै। इसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम तक पहुंचाने की बात कही है।

दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट के नहीं पकड़े गए आरोपी, बंग समाज ने किया थाने का घेराव


झूठे मामले में फंसाने से कार्यकर्ता निराश
प्रशासन और पुलिस कांग्रेसियों को प्रताडि़त कर झूठे मामलों में फंसा रही है। इससे कार्यकर्ता निराश हैं। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है।
सपना चौहान, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी शहर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो