विधानसभा ने अनुपूरक बजट पास किया। इसके बाद निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य के लिए नए विधायकों को इस वित्तीय वर्ष में पहली और आखिरी किस्त प्रदान की गई है। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, कोरबा लखनलाल देवांगन, कटघोरा प्रेमचन्द पटेल और पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम को क्षेत्र में विकास कार्य के लिए ९८ लाख ६६ हजार ६६७ रुपए प्रदान किए गए हैं। विधायक निधि की राशि का उपयोग विधायकों को ३० मार्च २०२4 तक करनी होगी। अन्यथा यह राशि लेप्स हो जाएगी।