मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सर्वमंगला मंदिर में नवरात्र के दौरान भक्त दूर-दराज के क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। मंगलवार को तो मंदिर में भक्तों की कतार पार्किंग स्थल तक थी। इसी तरह मड़वारानी मंदिर, कोसगाई मंदिर, पाली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है।