8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Korba news छुरी के ढाबा में छापा, ऑयल टैंकर से चोरी का खुलासा, 15 हजार लीटर डीजल जब्त

Korba News पेट्रोल डीजल की चोरी के लिए कुख्यात गिरोह पर पुलिस की निगाह टेढ़ी हो गई है। पुलिस ने छुरी के राजा ढाबा में छापा मारकर 15 हजार 40 लीटर डीजल जब्त किया है। ढाबा से राजा और उसके एक सहयोगी को पकड़ा है। एक ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया है। इसमें लगभग 15 हजार लीटर डीजल भरा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajesh Kumar kumar

•

Updated: 21 Nov 2023, 11:58 AM IST

Korba news छुरी के ढाबा में छापा, ऑयल टैंकर से चोरी का खुलासा, 15 हजार लीटर डीजल जब्त

Korba news छुरी के ढाबा में छापा, ऑयल टैंकर से चोरी का खुलासा, 15 हजार लीटर डीजल जब्त

पुलिस मामले की जांच कर रही है। ढाबा की आड़ में यहां इंडियन ऑयल की डिपो से निकलने वाली गाड़ियों से पेट्रोल डीजल की चोरी कर बाजार में बेचने की सूचना पर पुलिस ने सोमवार की शाम बड़ी कार्रवाई की। छुरी के राजा ढाबा में छापामारा। इंडियन ऑयल की टैंकर का सील तोड़कर डीजल की चोरी कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। इसमें राजा और उसका सहयोगी शामिल है। टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर को हिरासत में लिया। ढाबा की तलाशी ली है। अलग- अलग जेरीकेन, ड्रम और सिंटैक्स में पेट्रोल डीजल भरा मिला। पुलिस ने डीजल पेट्रोल को लेकर राजा से पूछताछ किया। कोई जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने डीजल पेट्रोल को जब्त कर लिया। टैंकर को पकड़कर थाना ले गई। पूछताछ में पुलिस को टैंकर चालक ने बताया कि उसे गाड़ी लेकर रायगढ़ जाना था। लेकिन वह टैंकर लेकर डीजल बेचने के लिए ढाबा पहुंच गया था।

बंद ढाबे की आड़ में चोरी का कारोबारपिछले कई साल से छुरी के राजा ढाबा में इंडियन ऑयल की डिपो से ईधन लेकर जाने वाली टैंकर से पेट्रोल डीजल की चोरी होती आई है। कई साल पहले राजा ढाबा चलता था। डिपो से टैंकर ले आने जाने वाले चालक ढाबा में रूककर खाना खाते थे। पिछले कई साल से ढाबा बंद है। इसकी आड़ में संचालक डिपो से चलने वाली गाड़ियों के चालक की मिलिभगत से डीजल पेट्रोल की चोरी करता है। उसे बाजार में बेचता है। यह कारोबार लंबे अर्से से इस क्षेत्र में चल रहा है। जिसमें कई लोग शामिल हैं।

राजा ढाबा पर पुलिस की कार्रवाई कई बार हुई है। कुछ दिन तक बंद रहने के बाद ढाबा में फिर यह कारोबार चलने लगाता है। इस बार पुलिस ने अवैध काराबार को रोकन का मन बना लिया है। इससे ढाबा संचालक की परेशानी बढ़ने वाली है। ढाबा में छापा मारने के लिए सोमवार की शाम दर्री सीएसपी रॉबिन्सन गुड़िया, दर्री और कटघोरा थानेदार दल बल के साथ कार्रवाई पहुंचे थे। यार्ड में पुलिस की कार्रवाई को देखकर राजा और उसके साथी भौचक हो गए।