8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डंडे से पीटकर हुई थी ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डंडे से पिटकर ग्रामीण की हुई हत्या के साढ़े तीन माह पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Rajesh Kumar kumar

•

Updated: 7 Dec 2023, 12:07 PM IST

डंडे से पीटकर हुई थी ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

डंडे से पीटकर हुई थी ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

घटना कुसमुंडा थानांतर्गत ग्राम बिरदा तेंदुवाहीपारा की है। 21 अगस्त 2023 की शाम लगभग 6.30 बजे गांव में रहने वाले ओमप्रकाश राजवाड़े (47) बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिला था। उसे कोरबा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस मर्ग कामय कर जांच कर रही थी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। घटना को लेकर पुलिस ने ओमप्रकाश के परिवार का बयान दर्ज किया था। इसमें बताया गया कि ओमप्रकाश घटना के दिन सुबह घर से बाहर निकाला था। सुबह लगभग 11 बजे ग्राम बिरदा के तेंदुवाहीपारा में कुछ लोगों ने उससे मारपीट किया था। इसमें ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुआ था।

पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि ओमप्रकाश के साथ कौशल उर्फ मुंडा यादव (26) ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डंडे से मारपीट किया था। उसके सिर पर कई बार डंडा मारा था। सिर में गंभीर चोट लगने से ओमप्रकाश बेहोश हो गया था। कौशल और उसके दोस्त घटनास्थल से फरार हो गए थे। गंभीर चोट लगने से ओमप्रकाश की मौत हुई। पुलिस ने परिवार की बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुंडा यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसपर ओमप्रकाश की हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कटघोरा की कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया।

ट्रेलर चालक की मौत के मामले में केस दर्ज


गेवरा खदान में ढलान के पास ट्रेलर पलटने से चालक की हुई मौत में पुलिस ने केस दर्ज किया है। चालक दिलहरण सिंह पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर खुद की जान लेने का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर की रात ओल्ड दीपका से ट्रेलर में कोयला लेकर चालक गेवरा खदान के रास्ते एसीबी इंडिया की चाकाबुड़ा कोल वॉशरी जा रहा था। रास्ते में ढलान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रेलर से दबकर चालक दिलहरण की मौत हो गई थी। पहले मर्ग कायम किया गया था। मौत के एक पुराने मामले में कटघोरा और बांकीमोगरा पुलिस ने भी केस दर्ज किया है।