बैकुंठपुर/बरबसपुर. Girl murder: अमृतधारा जलप्रपात से करीब 3 किमी दूर जंगल की ओर शुक्रवार को कुछ लोग घूम रहे थे। इसी दौरान उन्हें बदबू आने लगी। बदबू की दिशा में वे गए तो वहां युवती की क्षत-विक्षत हालत में लाश पड़ी थी। इसकी सूचना उन्होंने नागपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची और जांच शुरु की। युवती की शिनाख्त कर ली गई है। युवती वहां कैसे पहुंची और किसने उसकी हत्या की, इसकी जांच पुलिस कर रही है।