कलेक्टर शुक्रवार को सोनहत के ग्राम तुर्रीपानी, रामगढ़, कुशहा, पुसला, बुड़ार ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर ग्राम तुर्रीपानी पहुंचे थे। इस दौरान तुर्रीपानी का प्राथमिक और माध्यमिक शाला नहीं खुलने पर नाराजगी जताई थी। वहीं प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी ने तत्काल पहुंचकर स्कूल का ताला खोला।