29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, देर रात हिण्डोली उपखंड अधिकारी एपीओ

बूंदी जिले के हिण्डोली कस्बे में उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास भूमि के विवाद को लेकर शुक्रवार को कार्यालय बुलाकर एक पक्ष के महिला पुरुष के साथ मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में उपखंड अधिकारी को एपीओ कर दिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 29 Oct 2022, 12:40 AM IST

भूमि विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, देर रात हिण्डोली उपखंड अधिकारी एपीओ

भूमि विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, देर रात हिण्डोली उपखंड अधिकारी एपीओ

बूंदी जिले के हिण्डोली कस्बे में उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास भूमि के विवाद को लेकर शुक्रवार को कार्यालय बुलाकर एक पक्ष के महिला पुरुष के साथ मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में उपखंड अधिकारी को एपीओ कर दिया गया। पीडि़त पक्ष ने उपखंड अधिकारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट सौंपी है। समाज के लोग व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग कर नारेबाजी की। मामला गर्माने के बाद शुक्रवार रात को राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव ने हिण्डोली उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को एपीओ करने के आदेश दिए हैं।
यह था मामला
उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास बाबूलाल रैगर की जमीन है। उस भूमि पर गत 1 माह पूर्व उपखंड अधिकारी द्वारा एक महिला के नाम 10 बिस्वा भूमि की तरमीम काट दी, जिसकी जानकारी बाबूलाल को मिलने पर यह उपखंड अधिकारी से शिकायत करने जा रहे थे। फरियादी बाबूलाल रेगर ने बताया कि उपखंड अधिकारी के बुलाने पर वो पत्नी और भाई के साथ कार्यालय पहुंचा। जहां उपखंड अधिकारी अमित चौधरी ने मारपीट कर जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। सूचना पर समाज के लोग थाने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा से जुड़े काफी लोग थाने पहुंच गए। उपखंड अधिकारी खिलाफ जमकर नारेबाजी की बाद में फरियादी ने उपखंड अधिकारी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दी और राज्य मंत्री अशोक चांदना के पास शिकायत की। चांदना के निर्देश पर एपीओ के आदेश जारी किए गए।

मैंने किसी के साथ मारपीट नहीं की। मैंने बाबूलाल को समझाइश के लिए बुलाया था। मुझ पर जो आरोप लगाया, वह झूठा व निराधार है। अमित चौधरी, उपखंड अधिकारी हिण्डोली