
दो आतंकियों को मार गिराने का किया अभ्यास
डाबी. क्षेत्र के जवाहर सागर बांध पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), डाबी थाना पुलिस और सिंचाई विभाग ने संयुक्त रूप से आतंकवाद निरोधक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। संयुक्त मॉक ड्रिल किसी भी स्थिति में आतंकवादी गतिविधियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए किया गया। मॉक ड्रिल में जवाहर सागर बांध पर स्थित सहायक अभियंता वास्तु खण्ड कार्यालय में दो आतंकवादियों के घुसपैठ करने की सूचना मिली। सूचना पर एटीएस और पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। आतंकियों की ओर से काल्पनिक फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दोनों आतंकवादियों मार गिराया।
एटीएस कमांडेंट कीर्ति व टीम के नेतृत्व आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान डाबी थानाधिकारी हेमराज शर्मा, सहायक अभियंता संजय मीणा, कनिष्ट अभियंता (मैकेनिकल) राहुल खींची, कनिष्ट अभियंता (सिविल) किशन सुखवानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Updated on:
25 Jul 2026 06:01 am
Published on:
25 Jul 2026 06:01 am
