अभेड़ा तिराहा @ पहर 2.50 बजे : तिराहे के निकट ही सड़क किनारे एक थड़ी में दो युवक बैठे थे। इस दौरान कुछ युवक यहां से शराब ले गए। इनमें पास अंग्रेजी व देसी शराब थी। संवाददाता ने यहां युवकों से शराब मांगी। तो उन्होंने अंग्रेजी शराब का क्वाटर थमा दिया। यहां से दिनभर पुलिस जीप गश्त करती निकलती है, लेकिन उनका ध्यान इस ओर नहीं जाता।