
Kota Festival 2023 : तालाब की पाल पर महके फूल
कोटा महोत्सव के तहत किशोर सागर तालाब की पाल पर पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के प्रजातियों के पुष्प प्रदर्शित किए। राजकीय उद्यान सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से अनुपयोगी वस्तुओं में नवाचार कर तैयार की गई उपयोगी वस्तुओं को प्रदर्शित किया। 5 फरवरी को आयोजित होने वाली कट फ्लावर एवं अन्य संवर्ग में प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर नि:शुल्क फार्म उपलब्ध कराए हैं। पुष्प प्रदर्शनी 5 फरवरी तक रहेगी, जिसमें आमजन का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।
माण्डना, मेहंदी, चित्रकला व सजी रंगोली
कोटा महोत्सव के तहत कार्यक्रमों की शृंखला में शुक्रवार को आर्ट गैलेरी में माण्डना प्रतियोगिता, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लेकर रंग-बिरंगे हाड़ौती शैली के माण्डना व मेहंदी से विविध कृतियों का रेखांकन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने कलम व कूंची से विविध रंगों के चित्र उकेरे। महोत्सव के तहत आर्ट गैलेरी आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं के मुख्य अतिथि सांगोद विधायक भरत सिंह ने अवलोकन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में अंजलि टेलर प्रथम, शालू शर्मा द्वितीय एवं रोहिणी कंवर तृतीय, रंगोली प्रतियोगिता में श्रुति हाड़ा प्रथम, रंजिता जेसवाल द्वितीय एवं हिमांगी, अग्रवाल तृतीय, चित्रकला प्रतियोगिता में विशाल मेहरा प्रथम, शिवानी द्वितीय एवं आकांक्षा तृतीय व माण्डना प्रतियोगिता में द्रोपदी लोधा प्रथम एवं पूजा लोधा द्वितीय स्थान पर रही।
महोत्सव के दूसरे दिन सुबह 8 बजे अभेड़ा में नेचर वॉक की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उम्मेद स्टेडियम में साहसिक गतिविधियां, किशोर सागर तालाब में वाटर स्पोट्र्स, कला दीर्घा में फोटो व पेंटिंग प्रदर्शनी, उम्मेद क्लब ग्राउण्ड में सुबह 10 बजे से रात को 8 बजे तक फूड फेस्टिवल, किशोर सागर तालाब की पाल पर फ्लावर शो, शाम को 5.30 बजे सेवन वंडर में कोटा डोरिया फैशन शो, शाम को 7.30 बजे उम्मेद सिंह स्टेडियम में मेरा कल्चर नाइट, कबीर कैफे बैंड का प्रदर्शन।
Published on:
04 Feb 2023 06:47 pm

बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
