3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Rajasthan Election 2023: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- देश के लिए कांग्रेस एक बीमारी

Rajasthan Assembly Elections-2023: पीपल्दा विधानसभा के इटावा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा देश के लिए कांग्रेस एक बीमारी है। आतंकवाद, नक्शलवाद सब कांग्रेस की देन है।

Google source verification

Rajasthan Assembly Elections-2023: पीपल्दा विधानसभा के इटावा में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी की चुनावी सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा देश के लिए कांग्रेस एक बीमारी है। आतंकवाद, नक्शलवाद सब कांग्रेस की देन है।


योगी ने कहा है कि राजस्थान में परिवर्तन होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी की जड़ केवल कांग्रेस है। इन सभी का समाधान केवल भाजपा और मोदी है। योगी ने कहा कि मोदी ने आतंकवाद की जड़ धारा 370 को सदैव के लिए समाप्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुस्लमानों का बताती थी। जबकि मोदी जी ने कहा कि इन संसाधनों पर पहला अधिकार देश के युवा और गरीबों का है।


यूपी के सीएम ने एक बार फिर राममंदिर के निर्माण को रोकने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आस्था के साथ खिलवाड़ करती है। हम नारा लगाते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तो कांग्रेस के लोग हंसते थे, कहते थे कैसे बना देंगे। तब हम लोगों ने नारा लगाया कि रामलाल हम आएंगे, पहले ढांचा हटाएंगे। उसके बाद मंदिर वहीं बनाने का नारा हमने दिया। यूपी सीएम ने कहा कि आज अयोध्या में राममंदिर बन रहा है किसी को शक नहीं है। मैं आज आप सभी को 22 जनवरी के लिए भी आमंत्रण देने आया हूं। इसी दिन मोदी के कर कमलों से रामलला विराजमान होंगे।