दादा के बाद पूरा परिवार पॉजिटिव
विज्ञान नगर में दस वर्षीय बालक पॉजिटिव आया। उसके पिता को छोड़कर पूरा परिवार पॉजिटिव आ गया। उसकी मां, भाई व दादी शनिवार को पॉजिटिव आई। जबकि दादा 23 जुलाई को पॉजिटिव आए थे। उसके दादा झालावाड़ रोड स्थित एक निजी कम्पनी में वर्क करते है। उस कम्पनी में बीते दिनों कई वर्कर पॉजिटिव मिले। चिकित्सा विभाग ने उस कम्पनी को बंद कर रखा है। वहीं, केशवपुरा में बेटा-पिता पॉजिटिव आए। बेटा बूंदी में एक सीमेंट कम्पनी में काम करता है।