
हिण्डोली. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय त्रिवेणी चौक में गुरुवार को छात्र-छात्राओं को शूज वितरण किए, जिन्हें पाकर उनके चेहरे खिल गए। छात्रों को पूर्व में टाई बेल्ट भी वितरित किए जा चुके हैं। दोपहर को विद्यालय के गणेश हाल में आयोजित शूज वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार रतनलाल मीणा रहे। अध्यक्षता समाजसेवी राम कल्याण मंत्री ने की ।विशिष्ट अतिथि बतौर माहेश्वरी महिला मंडल की मंत्री सपना मंत्री व प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह मीणा रहे।इस दौरान तहसीलदार ने कहा कि वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में लोगों की सहयोग करने की आदत कम हो गई है जबकि शिक्षा क्षेत्र में छात्रों को आर्थिक सहयोग मिले तो बालकों का भविष्य संवर सकता है।
माहेश्वरी महिला मंत्री सपना मंत्री ने कहा कि स्कूलों में ज़रूरत मंद बालकों की हमेशा मदद करनी चाहिए।इस दौरान राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षक अशोक खींची, व्याख्याता सोहन लाल मीणा,गीता महावर,सीमा भटनागर,शंकर लाल मालव, समाजसेवी चिराग नकलक सहित बालकों के अभिभावक मौजूद रहे।इस मौके पर समाजसेवी राम कल्याण मंत्री ने सर्दी में बालकों को गरम वस्त्र वितरण करने की घोषणा की।
Updated on:
14 Aug 2026 06:01 am
Published on:
14 Aug 2026 06:01 am
